
दिल्ली से लेकर केरल तक फिर बढ़ रहे कोरोना के मामले, ओमिक्रॉन के सब-वैरिएंट्स BA.4 और BA.5 फैला रहे संक्रमण?
AajTak
Coronavirus in India: देश में कोरोना के मामलों में फिर तेजी आ रही है. महाराष्ट्र, दिल्ली और केरल में सबसे ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं. इन तीनों राज्यों में देश के 70 फीसदी से ज्यादा नए मामले सामने आ रहे हैं.
Coronavirus in India: जा-जाकर कोरोना फिर लौटकर आ रहा है. कुछ दिन पहले ही कोरोना के मामलों में कमी आनी शुरू हुई थी, लेकिन अब एक बार फिर से इसकी रफ्तार बढ़ गई है. पॉजिटिविटी रेट 1% के पार चला गया है. नए मामले बढ़ने से एक्टिव केसे भी बढ़ने लगे हैं. 24 घंटे में एक्टिव मरीजों की संख्या 1,194 बढ़ गई है. अभी देश में एक्टिव केसे की संख्या 26,976 है.
सबसे ज्यादा मामले केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में सामने आए हैं. 24 घंटे में केरल में 1383, महाराष्ट्र में 1036 और दिल्ली में 247 मामले सामने आए हैं. यानी, देश भर में जितने नए मामले सामने आए हैं, उनमें से 70 फीसदी से ज्यादा नए मामले इन्हीं तीन राज्यों में आए हैं.
देश में कोरोना के नए मामलों में तेजी आने के पीछे ओमिक्रॉन (Omicron) के सब-वैरिएंट्स BA.4 और BA.5 को जिम्मेदार माना जा रहा है. महाराष्ट्र में 28 मई को BA.4 के चार और BA.5 के तीन मरीज सामने आए थे.
दुनियाभर में BA.4 और BA.5 की वजह से मामलों में तेजी आ रही है. दक्षिण अफ्रीका में इन्हीं दो सब-वैरिएंट्स की वजह से कोरोना की पांचवी लहर आई थी, जो अब थोड़ी धीमी पड़ रही है. हालांकि, दोनों सब-वैरिएंट्स की गंभीरता कम है. यानी, इससे संक्रमित होने पर ज्यादातर मरीजों को गंभीर बीमारी नहीं हो रही है. फिर भी, ये दोनों सब-वैरिेएंट्स ओमिक्रॉन के पिछले सब-वैरिएंट्स की तुलना में ज्यादा संक्रामक माने जा रहे हैं. लिहाजा, इनकी वजह से देश में कोरोना की चौथी लहर का खतरा बढ़ गया है.
ये भी पढ़ें-- Explainer: जानिए कितने खतरनाक हैं ओमिक्रॉन के BA.4 and BA.5 वैरिएंट?
जिन तीन राज्यों में बढ़ रहे केस, वहां क्या है ट्रेंड?

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










