
दिल्ली से कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेश लिलोठिया की पत्नी की सड़क हादसे में मौत, आरोपी कार चालाक गिरफ्तार
AajTak
दिल्ली से कांग्रेस के पूर्व विधायक की पत्नी की सड़क हादसे में मौत हो गई. पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से आरोपी को सलीमपुर से गिरफ्तार किया. घटना कश्मीरी गेट इलाके की है.
दिल्ली से कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेश लिलोठिया की पत्नी की सड़क हादसे में मौत हो गई. तेज रफ्तार कार ने पूर्व विधायक की पत्नी की गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी थी. हादसे के बाद पुलिस ने उन्हें अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने आरोपी को सीसीटीवी की मदद से गिरफ्तार किया.
जानकारी के मुताबिक, घटना सोमवार सुबह करीब छह बजे की है. दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में पुलिस को एक बलेनो कार एक्सीडेंट की हालात में मिली. इसमें एक महिला घायल अवस्था में थी. इसके बाद पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टर ने उसे मृत लाया हआ घोषित कर दिया.
आरोपी कार चालक सलीमपुर से गिरफ्तार
पुलिस ने मृतक महिला की पहचान मधु राजेश लिलोठिया के तौर पर की. वह 55 साल की थीं और दिल्ली से कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेश लिलोठिया की पत्नी हैं. पुलिस ने उनकी कार को टक्कर मारने के आरोपी को सीसीटीवी की मदद से ढूंढ़ निकाला और गिरफ्तार कर लिया. आरोपी का नाम जैनुल है और उसे सलीमपुर से गिरफ्तार किया गया है.
बाइक पर सवार दो पत्रकारों को पिकअप ने मारी टक्कर
गौरतलब है कि रविवार सुबह दो पत्रकार बाइक पर सवार होकर गाजियाबाद स्थित अपने घर जा रहे थे. सुबह करीब 7 बजे एलिवेटेड रोड पर जाते समय उनकी बाइक को पिकअप वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










