
दिल्ली से आगरा तक: सैटेलाइट तस्वीरों में दिखी उफनती यमुना, हर तरफ पानी ही पानी
AajTak
अब जैसे-जैसे पानी का स्तर बढ़ रहा है, प्रशासन ने आगरा के 40 गांवों को हाई अलर्ट पर रखा है. खासतौर से दुर्गा घाट जैसे इलाकों को ज्यादा खतरा बताया जा रहा है. मथुरा की स्थिति भी कुछ ऐसी ही है, जहां नदी किनारे बसे बस्तियों में पानी घुसने से बाढ़ जैसे हालात बन रहे हैं.
यमुना नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है और दिल्ली, मथुरा से लेकर आगरा तक कई निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं. अगर जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा, तो हालात 2023 जैसे हो सकते हैं, जब बाढ़ का पानी ताजमहल की बाहरी दीवारों तक पहुंच गया था. सैटेलाइट तस्वीरों में साफ दिख रहा है कि ताजमहल के पीछे बहने वाला यमुना का इलाका 193 मीटर से बढ़कर 558 मीटर तक फैल गया है.
बुधवार को आगरा में यमुना नदी का जलस्तर 493.5 फीट तक पहुंच गया, जो निचले बाढ़ स्तर 495 फीट के बेहद करीब है. ये हालात तब बने जब मथुरा के गोकुल बैराज से 1,39,000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया.
अब जैसे-जैसे पानी का स्तर बढ़ रहा है, प्रशासन ने आगरा के 40 गांवों को हाई अलर्ट पर रखा है. खासतौर से दुर्गा घाट जैसे इलाकों को ज्यादा खतरा बताया जा रहा है. मथुरा की स्थिति भी कुछ ऐसी ही है, जहां नदी किनारे बसे बस्तियों में पानी घुसने से बाढ़ जैसे हालात बन रहे हैं.
वहीं, दिल्ली में भी यमुना ने मंगलवार को खतरे के निशान 205.78 मीटर को पार कर लिया. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने खुद बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया और लोगों को आश्वासन दिया कि सरकार ने पूरी तैयारी कर ली है. हालांकि बुधवार सुबह नदी खतरे के निशान से थोड़ी नीचे बह रही थी, लेकिन हालात पर नजर रखी जा रही है क्योंकि सेंट्रल वाटर कमीशन ने चेतावनी दी है कि ऊपरी इलाकों में भारी बारिश और हथिनीकुंड बैराज से छोड़े गए पानी के कारण जलस्तर 206 मीटर तक पहुंच सकता है. दिल्ली के यमुना बाजार जैसे निचले इलाकों पर बाढ़ का असर अब दिखने भी लगा है

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.






