
दिल्ली: सिगरेट जलाने के विवाद में 22 साल के युवक की चाकू मारकर हत्या
AajTak
दिल्ली के वसंत कुंज स्थित जेजे बंधु कैंप में 22 वर्षीय युवक करण की चाकू मारकर हत्या से सनसनी फैल गई. काली मंदिर के सामने हुए झगड़े में गर्दन पर चाकू लगने से उसकी मौत हो गई. एक पक्ष इसे हत्या बता रहा है, जबकि आरोपी की बहन ने इसे आत्मरक्षा का मामला बताया है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.
दिल्ली के वसंत कुंज इलाके के जेजे बंधु कैंप में 27 तारीख की रात लगभग 11-12 बजे काली मंदिर के सामने करण नाम के 22 साल के युवक के हत्या हो गई. करण इस कैंप में अपनी बहन के घर आया था और उसके जीजा का कहना है कि वह सामान लेने के लिए मंदिर के पास गया था. वहां पर पहले से तीन चार लड़के खड़े थे जिनके साथ उसका झगड़ा हुआ और उन्हीं लड़कों ने करण के गर्दन पर चाकू से वार कर दिया. जख्म इतना गहरा था कि झगड़े के बाद करण खून से लथपथ भागता हुआ अपनी बहन के घर में आया. यहां पर परिजन उसे लेकर पास के पॉजिटिव हॉस्पिटल गए. डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
इस झगड़े का एक दूसरा पहलू भी है. इस पूरे झगड़े में जिस लड़के पर चाकू मारने का आरोप लगा है उसका नाम आकाश है. ऐसे में आकाश की बहन का दावा अलग ही है. उसका कहना है कि करण कुछ लड़कों के साथ यहां मंदिर के सामने आया और आकाश से सिगरेट जलाने के लिए बोला, आकाश ने जब मना कर दिया तो करण ने चाकू से आकाश पर हमला किया लेकिन आकाश ने सेल्फ डिफेंस में हाथापाई की और चाकू करण के गले में लग गया जिसके कारण उसकी मौत हो गई.
इस पूरी हत्या के पीछे वजह अब पुलिस थाना में जुटी है एक तरफ आरोपी के बहन का दावा है कि महज सिगरेट जलाने से मना किया तो करण ने ही चाकू लेकर हमला कर दिया. वहीं दूसरी तरफ मृतक करण के परिजनों का रो रो के बुरा हाल है. इस पूरे घटना के बाबत दिल्ली पुलिस मामले की जांच कर रही है. आसपास में सीसीटीवी फुटेज लेकर खंगाल रही है और आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि आखिर में इस हत्या की वजह क्या है.
Input: अमरदीप कुमार

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.








