
दिल्ली: साढ़े सात लाख का इनामी बदमाश सूबे गुज्जर IGI एयरपोर्ट से गिरफ्तार, दर्ज हैं 100 से ज्यादा केस
AajTak
एसटीएफ के हत्थे चढ़े सूबे गुज्जर पर साढ़े सात लाख रुपए का इनाम घोषित किया गया था. गुरुग्राम के बार गुज्जर का रहने वाला सूबे गुज्जर साल 2018 में पेरोल पर आने के बाद से फरार चल रहा था.
हरियाणा के मोस्ट वांटेड बदमाश सूबे गुज्जर को गुरुग्राम की एसटीएफ ने दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है. एसटीएफ के हत्थे चढ़े सूबे गुज्जर पर साढ़े सात लाख रुपए का इनाम घोषित किया गया था. गुरुग्राम के बार गुज्जर का रहने वाला सूबे गुज्जर साल 2018 में पेरोल पर आने के बाद से फरार चल रहा था. एसटीएफ चीफ सतीश बालन की मानें तो सूबे गुज्जर पर हत्या के 11 मामले दर्ज है. इसके अलावा हत्या के प्रयास के 12 मामले दर्ज है. लूट और फिरौती के भी की मामलों में पुलिस को उसकी तलाश थी. एसटीएफ उसकी तलाश में कई स्थानों पर दबिश भी दे चुकी थी,लेकिन वह पुलिस गिरफ्त से बाहर चल रहा था..एसटीएफ को सूचना मिली कि सूबे गुज्जर दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंच रहा है और वह देश छोड़ने की फिराक में है. इस पर एसटीएफ की टीम दिल्ली एयरपोर्ट पहुंची ओर टर्मिनल 3 से उसे गिरफ्तार कर लिया. सुबे गुज्जर ने नॉर्थ गोवा और उसके बाद साउथ गोवा में अपना ठिकाना बना रखा था.
'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









