दिल्ली: सरोजिनी नगर मार्केट में लगी आग, 2 दर्जन दुकानें जलकर हुईं खाक
AajTak
दिल्ली के सरोजिनी नगर मार्केट में मंगलवार तड़के आग लग गई. बताया जा रहा है कि आग में चार स्थाई और 20 अस्थाई दुकानें जलकर खाक हो गईं. आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां मौजूद हैं. अभी आग की वजह का पता नहीं लग पाया है.

बताया जा रहा है कि सरोजिनी मार्केट में आग मंगलवार तड़के 2.21 बजे लगी. इसमें करीब दो दर्जन स्थाई और अस्थाई दुकानें जलकर खाक हो गईं. बताया जा रहा है कि आग बिजली के तारों की वजह से लगी. फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर आग पर काबू पाया.
दिल्ली का सरोजिनी मार्केट लोगों के लिए बेस्ट शॉपिंग डेस्टीनेशन माना जाता है. यहां कपड़ों से लेकर जूतों तक हर चीज रीजनेबल प्राइस में मिलती है. दिल्ली में शॉपिंग के लिए बाहर से आने वाले व्यक्ति सरोजनी मार्केट जरूर जाता है. यह बाजार सोमवार को बंद रहता है.

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.