
दिल्ली सरकार के बजट से कितने खुश हैं दिल्ली के RWA और व्यापारी संगठन?
AajTak
Delhi Budget: दिल्ली सरकार ने वर्ष 2022-23 के लिए बजट पेश कर दिया है. इस बजट में दिल्ली में AAP सरकार का फोकस नौकरियों पर रहा. इस बजट को लेकर RWA और व्यापारी संगठन कितने खुश हैं. जानिए
Delhi Budget 2022-23: दिल्ली सरकार के डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री मनीष सिसोदिया ने शनिवार को आठवां बजट पेश किया. इसे दिल्ली सरकार ने 'रोजगार बजट' नाम दिया. बजट में दिल्ली में AAP सरकार का फोकस नौकरियों पर रहा. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज के बजट का लक्ष्य अगले पांच वर्षों में 20 लाख नई नौकरियां पैदा करना है. यह कोई चुनावी वादा नहीं है, बल्कि बोल्ड और इनोवेटिव बजट में एक बड़ी घोषणा है. हमारा लक्ष्य नौकरियों की संख्या को कम से कम 12% - 33% से बढ़ाकर 45% करना है. इस बजट में दिल्ली के व्यापारी संगठनों ने और आरडब्ल्यूए के लोगों ने तारीफ भी की गई है.
आरडब्ल्यूए फेडरेशन के अध्यक्ष बीएस वोहरा की मानें तो दिल्ली सरकार का रोजगार बजट वाकई बेहतर बजट है. अगर दिल्ली में इतने लोगों को रोजगार मिलता है तो उससे अच्छी बात कोई नहीं है. इसके साथ ही दिल्ली सरकार को एक बजट सिविक मुद्दों पर भी रखना चाहिए जैसे जलभराव, कूड़े के पहाड़ और प्रदूषण. सरकार को इन समस्याओं को हल करना भी जरूरी है.
ग्रेटर कैलाश आरडब्ल्यूए मेंबर राजीव काकरिया के मुताबिक सरकार ने पिछले बजट में शिक्षा हेल्प पर जो वादे किए थे. उस पर काफी इंप्रूवमेंट हुआ है. इस बार की बजट में व्यापारियों के बारे में तो सोचा है लेकिन सड़कों पर अतिक्रमण, प्राइवेट जॉब्स, सड़कों के रीडवलपमेंट कैसे हो इस पर बजट में कुछ खास नहीं है जिस पर काम करने की जरूरत है. दिल्ली को कैसे रहने लायक बनाया जाए इस पर बजट में कुछ होना चाहिए था.
क्या है चांदनी चौक के व्यापारियों की राय
भागीरथ पैलेस मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष भारत आहूजा की मानें तो पहली बार है किसी सरकार ने व्यापारियों के लिए सोचा है. ₹20 करोड़ चांदनी चौक के व्यापारियों के लिए रखा है. व्यापारियों को ध्यान में रखते हुए जो फेस्टिवल ऑर्गेनाइज्ड दिल्ली सरकार कराएगी. वह भी एक शानदार कदम है लेकिन ग्राउंड पर इसको सरकार इंप्लीमेंट कैसे करती है यह देखना होगा.
'व्यापारियों को हताश करने वाला बजट'

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







