
दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में पड़ रही भीषण गर्मी...आखिर कब मिलेगी राहत? देखें विशेष
AajTak
देश के कई राज्यों में इन दिनों प्रचंड गर्मी पड़ रही है. दिल्ली समेत पूरा उत्तर भारत भीषण गर्मी से उबल रहा है. हीट वेव से लोग बेहाल हैं, गर्मी कम होने का नाम नहीं ले रही है. इस बीच मौसम विभाग ने तीन दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. देखें विशेष.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











