
दिल्ली: सपा सांसदों की बढ़ी मुश्किलें? संसद मस्जिद दौरा मामले में CM रेखा गुप्ता ने दिए जांच के आदेश
AajTak
दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने संसद मस्जिद में सपा सांसदों के दौरे की जांच के आदेश दिए हैं. उन्होंने ये आदेश बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी की शिकायत के बाद दिया है. वहीं, सिद्दीकी ने पहले मांग की थी कि सपा सांसद मोहिबुल्ला नदवी को संसद मस्जिद के इमाम पद से हटा दिया जाना चाहिए.
सपा सांसदों के संसद मार्ग मस्जिद दौरे मामले में मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं. अब दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सपा सांसदों के इस दौरे को लेकर जांच का आदेश दिया है. उन्होंने इस मामले में जांच का आदेश बीजेपी नेता जमाल सिद्दीकी की शिकायत के बाद दिए हैं.
सूत्रों ने बताया कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने संसद मार्ग पर स्थित मस्जिद में समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसदों के दौरे को लेकर जांच के आदेश दिए हैं. ये कदम भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी की शिकायत के बाद उठाया गया है. उन्होंने सपा सांसदों के दौरे को राजनीतिक बैठक करार दिया और इसकी कड़ी निंदा की. वहीं, सिद्दीकी ने पहले मांग की थी कि सपा सांसद मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी को संसद मस्जिद के इमाम के पद से हटाया जाए.
सिद्दीकी ने दिल्ली की सीएम को पत्र लिखकर मस्जिद के इमाम के पद से नदवी को तत्काल हटाने की मांग की है, क्योंकि उन्होंने रामपुर के सांसद पर मस्जिद को अपनी निजी संपत्ति के रूप में इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है.
उन्होंने आरोप लगाया कि नदवी सपा सांसद डिंपल यादव को भी मस्जिद ले गए, जबकि वहां महिलाओं का प्रवेश वर्जित है. सिद्दीकी ने आरोप लगाया, 'मस्जिद की पहली मंजिल पर महिलाओं के बैठने के लिए जगह है। यह ध्यान देने योग्य है कि डिंपल यादव का पहनावा भी मस्जिद के नियमों के खिलाफ था.' सिद्दीकी ने कहा, 'मोहिबउल्लाह नदवी इस मस्जिद को अपनी निजी संपत्ति के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं और वहां समाजवादी पार्टी का प्रचार कर रहे हैं जो एक इमाम के तौर पर नहीं किया जा सकता.'
21 जुलाई को सपा सांसदों ने किया मस्जिद का दौरा
दरअसल, 21 जुलाई को सपा प्रमुख अखिलेश यादव, उनकी पत्नी और सांसद डिंपल यादव, सांसद धर्मेंद्र यादव, जियाउर रहमान बर्क समेत अन्य सपा नेताओं ने संसद सत्र स्थगित होने के बाद संसद मार्ग की मस्जिद का दौरा किया था. इस मस्जिद के इमाम सपा के रामपुर सांसद मोहिबुल्लाह नदवी हैं.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






