
दिल्ली: शादीशुदा युवक ने प्रेमिका पर किए चाकू से कई वार, फिर पी लिया तेजाब
AajTak
राजधानी दिल्ली के रनहौला इलाके में शादीशुदा आशिक ने 18 साल की प्रेमिका पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसे लहूलुहान हालत में छोड़ दिया. फिर कुछ दूर जाकर तेजाब पीकर खुदकुशी करने की कोशिश की. दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है.
आउटर दिल्ली के रनहौला इलाके से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां पर शादीशुदा आशिक ने अपनी प्रेमिका पर जानलेवा हमला किया. फिर तेजाब पीकर खुदकुशी करने की कोशिश की. दोनों अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इनकी हालत स्थिर बताई जा रही है.
जानकारी के मुताबिक, 18 साल की लड़की अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहती है और मूल रूप से बिहार की रहने वाली है. पीड़िता ने बताया कि वह मोहन गार्डन इलाके में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती है. उसकी मुलाकात सैनिक एनक्लेव इलाके में रहने वाले नवीन से हुई, फिर दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे. दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन लड़की को पता चला कि नवीन पहले से ही शादीशुदा है. इसके बाद उसने नवीन से बातचीत बंद कर दी. फोन का जवाब भी देना बंद कर दिया. रोज की तरह वह सुबह ऑफिस के लिए निकली तो घर के पास अंबा डेयरी पर नवीन मिल गया और उसके कंधे पर अपना हाथ रख दिया.
इस पर दोनों के बीच बहस होने लगी. लड़की ने उससे कहा कि वह उसके साथ शादी नहीं कर सकती है. बस यह बात सुनकर नवीन ने अपने जूते से चाकू निकाला और उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया. लड़की की मां ने तुरंत मौके पर पहुंचकर उसे खून से लथपथ हालत में देखकर नजदीक के आशा नर्सिंग होम में दाखिल करवाया. प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में शिफ्ट करवा दिया.
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सड़क पर पड़े खून से सने कपड़ों के टुकड़ों को जब्त किया. इस बीच पुलिस को सूचना मिली कि दीप विहार एक्सटेंशन गेट नंबर-2 के पास एक लड़के ने तेजाब पी लिया है. पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और युवक को अस्पताल में भर्ती कराया. पुलिस को पता चला कि यह वही नवीन है, जिसने अपनी प्रेमिका पर चाकू से हमला किया था. फिर खुदकुशी के लिए तेजाब पी लिया. वारदात वाली जगह से पुलिस को तेजाब बोतल भी मिली. पुलिस ने बोतल को जब्त कर लिया. फिलहाल दोनों की हालत स्थिर बताई जा रही है. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










