
दिल्ली: शाकाहारी पत्नी के लिए Zomato से कॉफी मंगवाई, अंदर मिला चिकन का टुकड़ा!
AajTak
शख्स ने ऑनलाइन कॉफी मंगवाई थी लेकिन उसके अंदर जो चीज पड़ी थी उसे देखकर उसके होश उड़ गए. उसने ट्विटर पर Zomato और रेस्टोरेंट के खिलाफ मोर्चा खोल दिया.
Chicken Piece in Coffee: एक शख्स ने ऑनलाइन कॉफी मंगवाई लेकिन उसके अंदर जो चीज पड़ी थी उसे देखकर उसके होश उड़ गए. शख्स ने ट्विटर पर इस घटना का जिक्र किया है. विवाद बढ़ने पर रेस्टोरेंट ने इस मामले में माफी मांगी है. शख्स का दावा है कि उसे कॉफी में चिकन का टुकड़ा मिला.
दरअसल, ट्विटर पर सुमित सौरभ (@sumitsaurabh) नाम के शख्स ने लिखा कि उन्होंने दिल्ली के एक रेस्टोरेंट से कॉफी मंगवाई थी. लेकिन जब कॉफी चेक की तो पता चला कि उसमें चिकन का टुकड़ा पड़ा है. ये देखते ही वो भड़क उठे और ट्विटर पर जोमैटो (Zomato) और थर्ड वेव इंडिया (Third Wave India) नाम के रेस्टोरेंट के खिलाफ मोर्चा खोल दिया.
ट्विटर यूजर ने एक फोटो भी शेयर की है, जिसमें कॉफी कप के बगल में उसका ढक्कन रखा है और उस ढक्कन में चिकन का एक टुकड़ा दिख रहा है. यूजर ने कैप्शन में लिखा- मैंने Zomato से Third Wave India नाम के रेस्टोरेंट से कॉफी ऑर्डर की थी, मगर मुझे जो डिलीवरी मिली उसने हद पार कर दी. कॉफी में एक चिकन पीस है. ऐसे में Zomato के साथ मेरा संबंध आज से खत्म.
Ordered coffee from @zomato , (@thirdwaveindia ) , this is too much . I chicken piece in coffee ! Pathetic . My association with you officially ended today . pic.twitter.com/UAhxPiVxqH
ट्विटर यूजर सुमित ने इस के बाद एक और ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने अपने और Zomato Custome Care की चैट पर हुई बातचीत का स्क्रीनशॉट शेयर किया है. जिसमें लिखा दिख रहा है कि जोमैटो वाले सुमित को मुफ्त में प्रो मेंबरशिप ऑफर कर रहे हैं.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










