
दिल्ली शराब नीति मामले में पहली गिरफ्तारी, CBI ने आरोपी विजय नायर को किया अरेस्ट
AajTak
दिल्ली की शराब नीति मामले में सीबीआई ने पहली गिरफ्तारी की है. इस मामले में सीबीआई ने विजय नायर को अरेस्ट किया है. वह एक इंटरनेटमेंट और इवेंट मीडिया कंपनी के पूर्व सीईओ हैं. ईडी ने भी उनके ठिकानों पर छापा मारा था. उनको इस कथित घोटाले का मुख्य साजिशकर्ता बताया जा रहा है.
दिल्ली की शराब नीति मामले में सीबीआई ने पहली गिरफ्तारी की है. इस मामले में सीबीआई ने विजय नायर को अरेस्ट किया है. वह एक एंटरटेनमेंट और इवेंट मीडिया कंपनी के पूर्व सीईओ हैं. ईडी ने भी उनके ठिकानों पर छापा मारा था. उनको इस कथित घोटाले का मुख्य साजिशकर्ता बताया जा रहा है.
विजय नायर Only Much Louder नाम की एंटरटेनमेंट और मीडिया इवेंट कंपनी के पूर्व सीईओ हैं. जानकारी के मुताबिक, विजय नायर को आज सीबीआई दफ्तर में पूछताछ के लिए बुलाया गया था. इसके बाद उनको गिरफ्तार किया गया. विजय नायर पर चुन-चुनकर लाइसेंस देने, गुटबंदी करने और साजिश रचने का आरोप है.
विजय नायर की गिरफ्तारी पर AAP पार्टी की सफाई भी आई है. AAP प्रवक्ता अक्षय मराठे ने कहा कि विजय नायर कुछ सालों के लिए AAP के संचार प्रभारी थे. वह बोले कि उनको फर्जी केस में फंसाया जा रहा है. मराठे ने दावा किया कि यह पूरी तरह से राजनीतिक प्रतिशोध है. क्योंकि नायर गुजरात चुनाव के लिए रणनीति तैयार कर रहे थे.
विजय नायर की गिरफ्तारी पर बीजेपी ने दिल्ली की आम आदमी पार्टी को घेरा भी है. लिखा गया है कि अभी मीडिया से पता चला की विजय नायर को गिरफ़्तार कर लिया गया. आगे लिखा है कि मनीष सिसोदिया अभी शुरुआत हो गई बहुत जल्दी आपकी और अरविंद केजरीवाल की तमन्ना पूरी होगी.
वहीं बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने लिखा है कि विजय नायर की गिरफ्तारी शराब घोटाले का हर सच सामने लेकर आएगी. मिश्रा ने दावा किया कि विजय नायर के तार CM केजरीवाल तक जाते हैं. मिश्रा का दावा है कि शराब घोटाले से लेकर, पंजाब के अवैध लेनदेन तक सब की हैंडलिंग विजय नायर करता था.
दिल्ली की शराब नीति मामले में डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के घर पर भी छापा पड़ा था. शराब नीति को लेकर ED ने दुर्गेश पाठक को भी समन भेजा था.

गुजरात के नवसारी जिले के चिखली तालुका में 38 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी लिव-इन पार्टनर की 13 और 14 वर्षीय दो नाबालिग बेटियों से बार-बार बलात्कार करने और उनमें से एक को गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, जब 14 वर्षीय लड़की को पेट दर्द हुआ तो मेडिकल जांच में उसकी गर्भावस्था का पता चला. इसके बाद दोनों लड़कियों ने खुलासा किया कि आरोपी पिछले कई महीनों से उनके साथ बार-बार बलात्कार कर रहा था.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.








