
दिल्ली: वो ढलाव घर, जहां जाने से कतराते थे लोग, अब वहां पढ़ने के लिए मिलेंगी किताबें
AajTak
एसडीएमसी के 4 जोन में से करीब 125 को इस बाबत चुना गया है. कुल 978 ढलाव घर हैं. कई एनजीओ को भी इससे जोड़ा जाएगा. ढलाव घर कूड़े की ऐसी वो जगहें हैं, जिनका कई सालों से इस्तेमाल नहीं हो रहा है. ऐसे में इनका विकास किया जाएगा.
दिल्ली में नेकी की दीवार जिस तरह जरूरतमंदों की मदद का सहारा बनी हुई हैं, उसी तरह अब ढलाव घरों का प्रयोग करके बुजुर्गों और किताब पढ़ने वाले लोगों की जरूरत और इच्छाओं को पूरा किया जाएगा. निगमों का उन रास्तों पर खास ध्यान रहा जिन रास्तों से लोग निकलने से कतराते थे. नेकी की दीवार, वॉल पेंटिंग्स के जरिए न सिर्फ इन इलाकों की सुंदरता में चार चांद लगे, बल्कि स्वच्छता की एक मिसाल भी कायम की गई. पंचकुइयां रोड श्मशान घाट से सटी दीवारों से जहां लोग दिन के वक्त भी जाने में कतरा रहे थे, अब वहीं नेकी की दीवार गरीब, मजलूम और असहायों के लिए सहारा बन गई है. नॉर्थ एमसीडी ने पंचकुइयां रोड ही नहीं पूसा रोड पर भी नेकी की दीवार बनाई हैं. साउथ एमसीडी ने करीब 300 जगहों पर ऐसी दीवार बनाई हैं.
हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










