
दिल्ली: वीजा खत्म होने के बाद रुके 2 बांग्लादेशी नागरिक हिरासत में, पुलिस ने शुरू किया डिपोर्टेशन प्रोसेस
AajTak
दिल्ली पुलिस ने महिपालपुर इलाके से दो अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया है. दोनों की पहचान मो. अब्दुलअजीज मियां और मो. रफीकुल इस्लाम के रूप में हुई है. ये दोनों वीजा खत्म होने के बाद भी भारत में रह रहे थे. अब इन्हें डिपोर्ट करने की प्रक्रिया शुरू की गई है.
दिल्ली पुलिस के ऑपरेशंस सेल, साउथ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट ने दो अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों, मो. अब्दुलअजीज मियां और मो. रफीकुल इस्लाम को हिरासत में लिया है. उनकी गिरफ्तारी महिपालपुर इलाके से की गई. ये दोनों करीब दो साल पहले भारत में दाखिल हुए थे. वीजा की अवधि खत्म होने के बाद भी वे भारत में रह रहे थे.
पुलिस को महिपालपुर में एक अवैध प्रवासी के ठहरने की गुप्त जानकारी मिली थी, जिसके बाद यह कार्रवाई हुई.
पुलिस अब एफआरआरओ (FRRO), दिल्ली की मदद से डिपोर्टेशन की प्रक्रिया शुरू कर रही है.
जानकारी मिलने के बाद फौरन मौके पर पहुंची पुलिस
यह कार्रवाई ऑपरेशंस सेल, साउथ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट द्वारा की गई. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक अवैध बांग्लादेशी प्रवासी महिपालपुर इलाके में ठहरने की जगह तलाश रहा है. टीम तुरंत मौके पर पहुंची और सूचना देने वाले की मदद से दो संदिग्धों की पहचान की. पुलिस ने गहन जांच की और दोनों व्यक्तियों से वैध वीजा और यात्रा दस्तावेज मांगे गए.
यह भी पढ़ें: बंग्लादेशी घुसपैठिये की दोहरी पहचान पर बवाल, BJP ने TMC पर अवैध नागरिकों को बचाने का आरोप लगाया

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










