
दिल्ली: विधायकों की सैलरी दोगुनी करने की तैयारी में केजरीवाल सरकार, 10 साल से नहीं बढ़ा वेतन
AajTak
सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली विधानसभा में साल 2015 में आप सरकार ने विधायकों के वेतन बढ़ाने का कानून पास कराया था. इसके बाद इसे केंद्र सरकार को भेजा गया था. हालांकि, केंद्र ने अस्वीकार कर दिया था. साथ ही केंद्र ने विधायकों के वेतन के मामले में कुछ सुझाव भी दिए थे.
दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार विधायकों की सैलरी बढ़ाकर दोगुनी करने की तैयारी में है. मंगलवार को दिल्ली सरकार की कैबिनेट बैठक है. बताया जा रहा है कि इस बैठक में विधायकों के वेतन बढ़ोतरी का प्रस्ताव लाया जा सकता है. अभी दिल्ली में वेतन और अन्य भत्तों को मिलाकर विधायकों को करीब 54000 रुपए मिलते हैं.
E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










