
दिल्ली वक्फ बोर्ड मामला: कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
AajTak
कोर्ट ने जीशान हैदर, दाऊद नासिर, जावेद इमाम सिद्दीकी को एक दिसंबर तक यानी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया है. ED ने तीनों आरोपियों की हिरासत 5 दिन बढ़ाने की मांग की थी लेकिन अदालत ने उसे नामंजूर कर दिया. ED ने अपनी दलील में कहा कि डायरी में 6 करोड़ रुपए के कैश ट्रांजेक्शन की बात लिखी हुई है.
दिल्ली वक्फ बोर्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. कोर्ट ने जीशान हैदर, दाऊद नासिर, जावेद इमाम सिद्दीकी को एक दिसंबर तक यानी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया है. ED ने तीनों आरोपियों की हिरासत 5 दिन बढ़ाने की मांग की थी लेकिन अदालत ने उसे नामंजूर कर दिया. ED ने अपनी दलील में कहा कि डायरी में 6 करोड़ रुपए के कैश ट्रांजेक्शन की बात लिखी हुई है.
दरअसल, जीशान के मोबाइल से 36 करोड़ के अग्रीमेंट के बारे में पता चला है. इस मामले की जांच अभी अहम मोड़ पर है. जांच को एक नतीजे तक पहुंचाने के लिए तीनो आरोपियों की ED हिरासत जरूरी है. इस पर राउज एवेन्यू कोर्ट ने ED से पूछा कि मामले में अपराध की आय क्या है? ED ने कहा कि हम चार्जशीट में अपराध से हुई आय के बारे में बताएंगे. हालांकि इस मामले में किसी दूसरी जांच एजेंसी से हमारा कोई संबंध नहीं है.
ED ने कहा डायरी में 1200 ग़ज़ की प्रॉपर्टी का जिक्र है और अमानतुल्लाह खान का भी नाम उस डायरी में लिखा हुआ है. प्रॉपर्टी की कीमत 13 करोड़ रुपए बता कर हमको गुमराह करने की कोशिश की गई. जबकी उसी तारीख का एक और एग्रीमेंट 36 करोड़ रुपए का भी किया गया है.
ED ने कहा कि कुल 36 करोड़ रुपए का ट्रांजेक्शन किया गया लेकिन कागजों में हेर फेर कर 13 करोड़ रुपए दिखाने की कोशिश की गई है. जावेद इमाम के वकील ने कहा कि एजेंसी पहले भी 15 बार पूछताछ कर चुकी है. अब ED हिरासत में पूछताछ की क्या जरूरत है? दाऊद नासिर के वकील ने कहा कि मुझसे सुबह एक बजे तक पूछताछ की है, मेरी तबियत नहीं ठीक थी अस्पताल में एस्टरॉयड लगाया गया और वहां से आने के बाद भी पूछताछ की गई. इंग्लिश में लिखे पेपर पर मुझसे दस्ताख़त कराए गए. इसका मैने विरोध भी किया था.
आरोपी के वकील ने कहा कि कोई भी ट्रांजेक्शन कैश में नहीं किया गया, 2 करोड़ रुपया ट्रांजेक्शन बैंक के ज़रिए किया गया था. जावेद इमाम की प्रॉपर्टी है जिसका एग्रीमेंट लगभग 13 करोड़ रुपए का था मैंने दो करोड़ रुपए बैंक के ज़रिए दिए थे. आरोपी ने कहा कि एक डायरी के ज़रिए मुझको फंसाने की कोशिश हो रही है. उसकी डायरी में किसका नाम कैसे लिखा गया यह किसी को नहीं पता गई. उन 6 करोड़ रुपए से मेरा कोई लेना देना नहीं है. एक आरोपी के वकील ने कहा 2016 में CBI ने FIR दर्ज की गई थी. उसमें चार्जशीट दाख़िल की जा चुकी है. उसमें अमानतुल्लाह खान को ज़मानत भी मिल चुकी है. CBI के उस केस में अमानतुल्लाह खान की गिरफ्तारी नहीं हुई थी.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








