
दिल्ली: रामलीला मेले में LED पैनल की मरम्मत करते समय लगा करंट, युवक की हो गई मौत
AajTak
दिल्ली के आनंद विहार इलाके में एक रामलीला मेले में एक एलईडी पैनल की मरम्मत करते समय युवक को करंट लग गया. उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है.
दिल्ली के एक रामलीला मेले में एलईडी पैनल की मरम्मत करते समय एक युवक को करंट लग गया. उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. वो शाहदरा इलाके का ही रहने वाला था.
पुलिस ने सोमवार को बताया कि आनंद विहार इलाके के कड़कड़डूमा कोर्ट के पास सीबीडी ग्राउंड में रामलीला का आयोजन किया जा रहा है. यहां शाहदरा का रहने वाला 20 वर्षीय वीरू रविवार की शाम को पैनल की मरम्मत कर रहा था, तभी उसको करंट लग गया.
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची. वीरू को तुरंत ही नजदीकी हेडगेवार अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया."
'युवक ने गलती से छू लिया था दूसरा तार'
रामलीला समिति के सदस्य श्वेत गोयल ने बताया कि वीरू एक विक्रेता के अधीन काम कर रहा था जिसने वहां एलईडी पैनल लगाया था. उन्होंने कहा कि काम करते समय उसने गलती से दूसरे तार को छू लिया, जिससे उसे झटका लगा. उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया. इस मामले में केस दर्ज किया गया है.
दिल्ली: कालकाजी मंदिर में करंट लगने से युवक की मौत, 6 घायल

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











