
दिल्ली: राजा गार्डन से पंजाबी बाग रूट पर अंडरपास बनने से लग सकता है जाम, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
AajTak
दिल्ली में राजा गार्डन से पंजाबी बाग मार्ग पर दोनों तरफ की सड़कों पर एक अंडरपास मार्ग के निर्माण कार्य के कारण एक सप्ताह तक यातायात जाम की समस्या रहने की आशंका है. यातायात पुलिस ने जाम की आशंका को देखते हुए उसी अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाने की सलाह दी है.
दिल्ली में राजा गार्डन से पंजाबी बाग मार्ग पर दोनों तरफ की सड़कों पर एक अंडरपास मार्ग के निर्माण कार्य के कारण एक सप्ताह तक यातायात जाम की समस्या रहने की आशंका है. यातायात पुलिस ने जाम की आशंका को देखते हुए उसी अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाने की सलाह दी है.
दिल्ली की यातायात पुलिस ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, 'ईएसआई राजा गार्डन, रिंग रोड पर अंडरपास के निर्माण कार्य और बिजली केबल बिछाने के कारण, कम से कम एक सप्ताह तक राजा गार्डन से पंजाबी बाग चौराहे की ओर तथा इसके विपरीत दोनों कैरिजवे पर यातायात जाम की समस्या बनी रहने की आशंका है. इसलिए लोगों को सलाह दी जाती है कि वे तदनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाएं.'

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










