
दिल्ली: राकेश अस्थाना के पुलिस कमिश्नर बनने पर बवाल, केजरीवाल बोले- SC के आदेश के खिलाफ
AajTak
अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी ये मुद्दा उठाया है. उन्होंने भी सुप्रीम कोर्ट के फैसले को आधार बनाते हुए इस फैसले को गलत बताया है.
केंद्र की तरफ से राकेश अस्थाना को दिल्ली का नया पुलिस कमिश्नर बना दिया गया है. उनकी नियुक्ति के साथ ही राजनीतिक गलियारों में नया विवाद शुरू हो गया है. तमाम विपक्षी पार्टियां इस समय इस फैसले के खिलाफ हैं और केंद्र को सुप्रीम कोर्ट का आदेश याद दिला रही हैं. जोर देकर कहा जा रहा है कि अस्थाना की नियुक्ति गैरकानूनी है.
E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










