
दिल्ली-यूपी में सुबह कोहरा तो दिन में गर्मी, जानें मौसम पर IMD का लेटेस्ट अपडेट
AajTak
मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में हिमाचल प्रदेश, बिहार और पंजाब समेत देश के कई इलाकों में सुबह के समय हल्के से घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं. हालांकि, तापमान में बड़ा बदलाव नहीं होगा. वहीं, दिल्ली में सुबह और रात के समय गुलाबी ठंड महसूस होने लगी है.
उत्तर भारत के कई राज्यों में सुबह के समय हल्का कोहरा देखने को मिल रहा है और ठंड भी महसूस होने लगी है. मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में हिमाचल प्रदेश, बिहार और पंजाब समेत देश के कई इलाकों में सुबह के समय हल्के से घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं. हालांकि, तापमान में बड़ा बदलाव नहीं होगा.
दिल्ली का मौसम दिल्ली में सुबह और रात के समय गुलाबी ठंड महसूस होने लगी है. मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में अभी कुछ दिनों तक ऐसा ही मौसम रहेगा. वहीं, इस पूरे सप्ताह सुबह के समय धुंध छाई रहेगी. IMD के मुताबिक, इस पूरे हफ्ते दिल्ली का अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा और न्यूनतम तापमान 17 से 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. देश के मौसम का हाल मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, नवंबर के दूसरे सप्ताह में भी गर्मी के लिए वाकर परिसंचरण (सर्कुलेशन) में व्यवधान व उत्तर और मध्य भारत में चक्रवाती प्रसार का असर नहीं होना जिम्मेदार हैं. वाकर परिसंचरण को सतह पर पूर्वी व्यापारिक हवाओं के रूप में देखा जाता है जो सूर्य से गर्म हुए पानी व हवा को पश्चिम की ओर ले जाती हैं. मौसम के ढंग में आए इस असंतुलन से मानसून बाद की बारिश भी प्रभावित हुई है.
मौसम विभाग ने कहा है कि देशभर में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है. जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, यूपी, बिहार, राजस्थान में न्यूनतम तापमान सामान्य से 3-5 डिग्री से अधिक बना हुआ है. अगले 5 दिनों में पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान 2-4 डिग्री गिर सकता है. दिल्ली-एनसीआर में पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट आई है.
वहीं, पश्चिमी विक्षोभ (इससे उत्तर-पश्चिम भारत में अचानक वर्षा, बर्फबारी एवं कोहरा होता है) का असर इस बार कम है और बरसने वाले बादल नहीं हैं, लिहाजा सूर्य किरणें ज्यादा तीव्रता से धरती पर आ रही हैं। घना प्रदूषण भी ठंडी हवाओं को नीचे आने से रोक रहा है. इसी वजह से रात में भी तापमान नहीं गिर रहा है. ठंडी में गर्मी का एहसास सिर्फ दिल्ली-एनसीआर ही नहीं बल्कि पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल समूचे उत्तर और मध्य भारत में भी हो रहा है.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.






