
दिल्ली यूनिवर्सिटी के लॉ फैक्लटी की परीक्षाएं स्थगित, जानिए नई तारीखों को लेकर क्या बोला कॉलेज
AajTak
दिल्ली विश्वविद्यालय में आज (4 जुलाई) से होने वाली एलएलबी की दूसरे, चौथे और छठे सेमेस्टर की परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं. डीयू के कुलपति की ओर से इस बारे में नोटिस जारी किया गया है. आदेश में परीक्षा कैंसिल और एग्जाम की नई तारीखों के बारे में बात कही गई है.
दिल्ली यूनिवर्सिटी ने आज 4 जुलाई को होने वाली लॉ फैक्लटी की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है. एलएलबी की दूसरे, चौथे और छठे सेमेस्टर के एग्जाम कैंसिल क्यों किया गया इसे लेकर अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है. नोटिस जारी कर डीयू ने कहा है कि आज परीक्षाएं नहीं होंगी, इसके साथ ही यह भी बताया कि परीक्षा की नई तारीखों के बारे में स्टूडेंट्स को सूचित कर दिया जाएगा.
नोटिस में क्या लिखा है?
दिल्ली विश्वविद्यालय के लॉ फैकल्टी की प्रमुख और डीन प्रोफेसर (डॉ.) अंजू वली टीकू ने इमरजेंसी नोटिस जारी किया है. नोटिस में डीयू के कुलपति के आदेश के तहत 4 जुलाई से होने वाली एलएलबी II/IV/VI सेमेस्टर की परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं. परीक्षा की नई तारीखों का ऐलान उचित समय पर संस्थान द्वारा किया जाएगा.
इस साल कितनी परीक्षाएं रद्द/स्थगित?
नीट यूजी के अलावा, बीते दिनों में कई बड़ी परीक्षाएं भी स्थगित या रद्द हुई हैं जिनकी वजह से लाखों छात्र प्रभावित हुए हैं. अब दिल्ली की लॉ फैकल्टी ने भी अपनी परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं.
NEET-UG :- पेपर लीक NEET-PG :- रद्द UGC-NET :- रद्द CSIR-NET :- रद्द

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.











