
दिल्ली: 'यमुना किनारे हो छठ पूजा', AAP विधायक संजीव झा ने LG को लिखा पत्र
AajTak
संजीव झा ने उपराज्यपाल को लिखे पत्र में कहा है कि छठ पूजा से यमुना नदी में प्रदूषण नहीं होता. छठ व्रती यमुना की साफ-सफाई करते हैं.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में छठ पूजा को लेकर सियासत जारी है. छठ पूजा के लिए अनुमति देने की मांग को लेकर विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के कार्यकर्ताओं की ओर से पिछले दिनों किए गए प्रदर्शन के बाद अब सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक ने भी उपराज्यपाल (एलजी) को पत्र लिखा है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











