
दिल्ली मेट्रो में सीट नहीं मिली तो महिला ने काटा बवाल, शख्स ने भी दिया ऐसा जवाब... देखें Video
AajTak
दिल्ली मेट्रो का एक वीडियो इन दिनों काफी वायरल हो रहा है. इसमें एक आदमी को कुछ महिलाएं सीट से उठने के लिए बोल रही है और वो ऐसा करने से इनकार करता दिख रहा है. इस घटना ने इंटरनेट पर काफी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है.
दिल्ली मेट्रो से अक्सर ऐसे वीडियो सामने आते रहते हैं, जो ऑनलाइन लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लेते हैं. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों काफी वायरल हो रहा है, जिसमें सीट को लेकर एक शख्स महिलाओं के एक समूह से बहस करता दिख रहा है.
सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर @pahadigirls12 नाम के हैंडल से एक वीडियो शेयर किया गया है. इसमें दिखाया गया है कि एक आदमी अपनी सीट पर बैठा हुआ है. जब उससे एक महिला खुद के लिए अपनी सीट छोड़ने को कहता है तो वह ऐसा करने से इनकार कर देता है. इसके बाद वो महिला और उसकी कुछ साथी उससे बहस करने लगती हैं.
जनकपुरी पश्चिम मेट्रो स्टेशन की बताई जा रही घटना यह घटना, जो कथित तौर पर जनकपुरी पश्चिम के पास ब्लू लाइन मेट्रो की बताई जा रही है. उस व्यक्ति के साथ बहस में शामिल महिलाओं में से एक ने इस घटना का वीडियो भी बना लेती है और कहती नजर आती हैं - अब तो आप वायरल हो जाओगे. आपने पूरे कोच में एक सीट के लिए हंगामा खड़ा कर दिया. एक बार चुप रहने की कोशिश करो. बड़े आदमी बनो और कुछ शिष्टाचार दिखाओ.
नाटकीय तरीके से जवाब देता दिखा शख्स दरअसल, इंस्टाग्राम पर शेयर की गई इस क्लिप में मजेदार बात यह है कि सीट पर बैठा शख्स बड़े ही व्यंग्यात्मक और मजाकिया तरीके से महिलाओं को जवाब देता दिखाई दे रहा है. वहीं कुछ लोग उससे "बड़ा व्यक्ति बनने" का आग्रह कर रहे भी दिखाई देते हैं. इस बीच, उसके सामने खड़ी एक महिला बदले में उस आदमी का मजाक उड़ाती हुई दिखाई देती है.
आखिरकार शख्स को सीट से उठना पड़ा सीट पर बैठे आदमी को उठने का आग्रह करने की लगातार कोशिशों के बावजूद, बैकपैक और इयरफ़ोन के साथ दिखाई देने वाला यात्री काफी देर तक बैठा रहता है. हालांकि, कुछ सेकंड बाद, वह आखिरकार खड़ा हो गया, केवल यह बताने के लिए कि वह अगले स्टॉप पर उतर रहा था.
दो हिस्सों में बंटे दिखे यूजर्स इस वीडियो ने सोशल मीडिया यूजर्स को दो हिस्सों में बांट दिया है. इंटरनेट पर एक वर्ग ने उस व्यक्ति का बचाव करते हुए तर्क देते दिखाई देते हैं.जबकि अन्य लोगों ने उस पर अनावश्यक रूप से झगड़ालू होने का आरोप लगाया है.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











