
दिल्ली मेट्रो: जानिए Blue Line का लेटेस्ट अपडेट, कल 90 मिनट तक परेशान रहे यात्री
AajTak
Delhi Metro Blue Line Update: दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर सर्विस कल 90 मिनट तक बाधित रही. इसकी वजह से यमुना बैंक, राजीव चौक और मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन पर भारी भीड़ हो गई थी.
Blue Line Update: यातायात के लिए दिल्ली-NCR के लोगों की लाइफलाइन बन चुकी मेट्रो में कल रात खराबी आ गई. इसकी वजह से यात्रियों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ा. इसकी वजह से इंटरचेंज स्टेशनों से लेकर सड़क तक जाम देखा गया. दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन में सोमवार रात तकनीकी खराबी आई थी. दिल्ली मेट्रो के मुताबिक, खराबी को करीब डेढ़ घंटे में ठीक कर लिया गया था. हालांकि, यात्री करीब ढाई घंटे तक परेशान रहे. मेट्रो सर्विस फिलहाल सामान्य है.
सोमवार रात 6.30 बजे करीब तकनीकी खराबी दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन में आई थी. यह लाइन द्वारका सेक्टर 21 और नोएडा इलेक्ट्रोनिक सिटी को जोड़ती है. बीच में इसकी एक शाखा वैशाली को निकलती है. मेट्रो ने बताया कि रात 8 बजे करीब तकनीकी दिक्कत को ठीक कर लिया गया था.
Normal services have resumed. https://t.co/oXxmaLsXwk
मेट्रो स्टेशनों पर दिखी हजारों की भीड़
ब्लू लाइन में तकनीकी खराबी की वजह सबसे बुरा हाल यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन का था. वहां नोएडा और वैशाली की तरफ आने-जाने वाले हजारों यात्री फंस गए थे. इसके अलावा मंडी हाउस और राजीव चौक मेट्रो स्टेशन का भी बुरा हाल था. यहां भीड़ को कोनकोर्स लेवल (सुरक्षा प्रवेश द्वार या टिकट काउंटर) पर ही रोकना पड़ा था.
पक्षी के टकराने से बाधित हुई मेट्रो सर्विस

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










