
दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन में डेढ़ घंटे तक मची रही अफरातफरी, एक चिड़िया थी वजह
AajTak
Blue Line Updates: दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन में सोमवार रात डेढ़ घंटे तक अफरातफरी मची रही. इसकी वजह से यात्री काफी परेशान हुए.
Blue Line Update: दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन में सोमवार रात करीब डेढ़ घंटे तक अफरातफरी का माहौल रहा. मेट्रो में तकनीकी खराबी आ गई थी. ट्रेन की धीमी रफ्तार ने यात्रियों के पसीने निकाल दिये थे, कुछ स्टेशनों पर हजारों की संख्या में यात्रियों की भीड़ जमा हो गई थी. बाद में दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने बताया कि इस पूरे घटनाक्रम की वजह एक चिड़िया थी.
बता दें कि सोमवार रात 6.30 बजे करीब दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन में तकनीकी खराबी आई थी. मेट्रो की ये लाइन द्वारका सेक्टर 21 और नोएडा इलेक्ट्रोनिक सिटी को जोड़ती है. बीच में इसकी एक शाखा वैशाली की तरफ भी निकलती है. DMRC ने बताया कि रात 8 बजे करीब तकनीकी दिक्कत को ठीक कर लिया गया था.
DMRC ने बताई पक्षी वाली बात
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, DMRC ने बताया कि मेट्रो के Overhead Equipment (OHE) से कोई बाहरी वस्तु (पक्षी) टकराई थी. इसकी वजह से कॉन्टेक्ट वायर (तार) टूट गई थी. उसको ही रिपेयर किया जा रहा था. यह दुर्घटना यमुना बैंक और इंद्रप्रस्थ के बीच हुई थी. इसी वजह से पूरी की पूरी ब्लू लाइन ही बाधित हो गई थी. इस दौरान ट्रेनें काफी धीमी स्पीड से चल रही थीं.
यह भी पढ़ें - मेट्रो स्टेशन पर लड़की से अश्लील हरकत, CCTV फुटेज से शुरू हुई जांच
दिल्ली मेट्रो सर्विस से परेशान यात्रियों ने सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर किया. कई सारे ऐसे फोटोज और वीडियोज सामने आए जिसमें भीड़ ही भीड़ दिख रही थी. ये भीड़ मेट्रो प्लेटफॉर्म के साथ-साथ स्टेशनों के बाहर भी देखी गई.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










