
दिल्ली में 9 नवंबर से खुलेंगे स्कूल, WFH भी खत्म, पॉल्यूशन में राहत के बाद सरकार ने लिया फैसला
AajTak
Delhi School Reopen: दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने राजधानी में GRAP 4 के प्रतिबंध हटाने का ऐलान किया है. इसके साथ ही प्राइमरी स्कूल अब 09 नवंबर से वापिस खोल दिए जाएंगे. दिल्ली की हवा की गुणवत्ता में आज लगातार तीसरे दिन सुधार देखने को मिला है जिसके चलते यह फैसला किया गया है...
Delhi School Reopen: दिल्ली की हवा में आज 07 नवंबर को सुधार देखा गया है. प्रदूषण में मिली राहत के चलते दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने GRAP 4 के प्रतिबंध हटाने का फैसला किया है. उन्होंने ऐलान किया कि दिल्ली में अब ट्रकों और छोटे माल वाहकों की एंट्री पर रोक नहीं होगी.
WFH भी वापिस दिल्ली में वर्क फ्रॉम होम का फैसला भी वापिस ले लिया है. अब सरकारी और प्राइवेट ऑफिस पहले की तरह पूरी स्ट्रेंन्थ पर काम करते रहेंगे. इसके अलावा CNG बस सेवा भी दिल्ली में चलती रहेंगी.
09 नवंबर से खुलेंगे स्कूल पर्यावरण मंत्री ने ऐलान किया है कि प्राइमरी स्कूल 09 दिसंबर से खुल सकेंगे. हालांकि, अभी स्कूलों में आउटडोर एक्टिविटीज़ पर प्रतिबंध जारी रहेगा. पिछले निर्देश में कक्षा 8वीं तक के स्कूल 08 नवंबर तक बंद रखने का निर्देश दिया गया था.
ये प्रतिबंध रहेंगे लागू प्रदूषण में अभी कुछ हद तक ही राहत मिली है जिसके चलते अभी सभी प्रतिबंध नहीं हटाए गए हैं. दिल्ली में निर्माण कार्यों पर प्रतिबंध अभी जारी रहेगा.
AQI में हुआ सुधार सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फॉरकास्टिंग एंड रिसर्च (SAFAR) के मुताबिक, आज 07 नवंबर को NCR का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) लगातार तीसरे दिन बेहतर हुआ है. दिल्ली का AQI आज (सोमवार), 7 नवंबर की सुबह 326 दर्ज किया गया है, जो बीते दिन 339 रिकॉर्ड किया गया था. मौसम विभाग के मुताबिक, हवाओं का रुख बदलने से प्रदूषण से राहत मिली है.

Kia Carens Clavis EV का अपडेट कंपनी ने लॉन्च कर दिया है. अब इस कार को आप 6-सीटर कॉन्फिग्रेशन में भी खरीद सकते हैं. साथ ही 7-सीटर वर्जन भी मिलेगा. कंपनी ने कार के दो नए वेरिएंट्स GT-Line और X-Line को लॉन्च किया है. कार दो बैटरी ऑप्शन में आती है और इसे सिर्फ 39 मिनट में 80 परसेंट तक चार्ज किया जा सकता है.

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं









