
दिल्ली में 75 लाख से ज्यादा लोग हुए वैक्सीनेट, दोनों डोज लगवाने वालों का आंकड़ा 17 लाख पार
AajTak
दिल्ली में अब तक 75,43,765 लोगों को कोरोना वैक्सीन लग चुकी है, वहीं 17 से ज्यादा लोगों ने वैक्सीन की दोनों डोज ले ली है. दिल्ली में लगातार दूसरे दिन भी वैक्सीन की 2 लाख से ज्यादा डोज लगाई गई है, जिनमें से 1.50 लाख वैक्सीन युवाओं को लगी है.
दिल्ली में कोरोना संकट के काबू होते ही टीकाकरण अभियान ने रफ्तार पकड़ ली है. राष्ट्रीय राजधानी में अब तक 75,43,765 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है, जिसमें 17 लाख से ज्यादा लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी है. दिल्ली में लगातार दूसरे दिन दो लाख से ज्यादा वैक्सीन की डोज लगाई गई है, जिसमें से डेढ़ लाख डोज युवाओं को लगी है.
E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










