
दिल्ली में 6 महीने और लागू रहेगी पुरानी शराब नीति, नई पॉलिसी जल्द तैयार करने के निर्देश
AajTak
दिल्ली सरकार ने 'पुरानी' एक्साइज पॉलिसी को 6 महीने के लिए और बढ़ा दिया है. हालांकि, इसके साथ ही अधिकारियों को नई पॉलिसी जल्द तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं. आने वाले 6 महीने में 5 दिन ड्राइ डे होने वाले हैं.
दिल्ली सरकार ने 'पुरानी' एक्साइज पॉलिसी को 6 महीने के लिए और बढ़ा दिया है. हालांकि, इसके साथ ही अधिकारियों को नई पॉलिसी जल्द तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं. आने वाले 6 महीने में 5 दिन ड्राइ डे होने वाले हैं.
बता दें कि दिल्ली सरकार ने नई एक्साइज पॉलिसी वापस ले ली थी. नई एक्साइज पॉलिसी तैयार होने तक पुरानी नीति को लागू किया गया था. फिहाल अधिकारियों की तरफ से नई एक्साइज पॉलिसी तैयार नहीं हुई, जिसके कारण ही 6 महीने के लिए पुरानी एक्साइज पॉलिसी को आगे बढ़ा दिया गया है.
इन 6 दिन रहेगा ड्राई डे
1. महावीर जयंती2. गुड फ्राइडे3. बुद्ध पूर्णिमा4. ईद उल फितर5. ईद उल जुहा
बता दें कि इससे पहले दिल्ली सरकार ने नई शराब नीति को लागू किया था, लेकिन इसे लेकर जमकर घमासान मचा था. जांच एजेंसियों ने दावा किया था कि नई नीति के जरिए आबकारी ठेकेदारों को सीधा मुनाफा पहुंचाया गया और शराब कारोबारियों की चांदी हो गई. नई नीति आने के बाद शराब कारोबारियों का मुनाफा 1000% तक बढ़ गया.
जांच एजेंसियों के मुताबिक पुरानी नीति के तहत शराब कारोबारी जितना कमाते थे, नई नीति आने के बाद उससे लगभग 10 गुना ज्यादा मार्जिन ले रहे थे. दस्तावेजों के मुताबिक, कारोबारी RK ब्रांड की शराब की 750 ML बोतल में पुरानी नीति के तहत 33.35 रुपए का लाभ कमा रहे थे. वहीं, नई नीति के बाद इसी बोतल पर कारोबारियों को 363.27 रुपए का लाभ हो रहा था. यानी हर बोतल पर 330 रुपए ज्यादा. नई नीति के तहत ग्राहक के लिए शराब की बोतल की कीमत 530 रुपए से बढ़कर 560 रुपए हो गई थी.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










