
दिल्ली में 5 साल की बच्ची का अपहरण के बाद रेप, सुबह पार्क में मिली मासूम
AajTak
दिल्ली के भलस्वा इलाके में पांच साल की बच्ची को अगवा कर रेप का मामला सामने आया है. बीते 21 दिसंबर की शाम करीब 5 बजे घर के पास मासूम बच्ची खेल रही थी, तभी एक युवक उसे गोद में उठाकर ले गया.
दिल्ली के भलस्वा इलाके में पांच साल की बच्ची को अगवा कर रेप का मामला सामने आया है. बीते 21 दिसंबर की शाम करीब 5 बजे घर के पास मासूम बच्ची खेल रही थी, तभी एक युवक उसे गोद में उठाकर ले गया. वो बच्ची 22 दिसम्बर की सुबह एक पार्क के नजदीक मिली, जिसके बाद उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. जहां उसका इलाज चल रहा है.
पुलिस को जांच के दौरान एक सीसीटीवी फुटेज मिला, जिसमें आरोपी बच्ची को गोद में ले जाते हुए नजर आया, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है. हालांकि आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. उसकी तलाश की जा रही है.
इंदौर में भी ऐसी वारदात
इससे पहले मध्य प्रदेश के इंदौर से भी ऐसी ही एक वारदात सामने आई थी. राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में घर के बाहर सो रही एक 9 साल की बच्ची को आरोपी देर रात उठाकर ले गया और उसके साथ रेप किया फिर बच्ची को सड़क के किनारे छोड़कर फरार हो गया. पीड़ित बच्ची एक बिल्डिंग के चौकीदार की बेटी थी. वारदात के बाद बच्ची किसी तरह घर पहुंची और घटना की जानकारी परिजनों को दी. परिजन तुरंत पुलिस के पास पहुंचे और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया. मामला दर्ज करते ही पुलिस ने आरोपी की तलाश की और उसे गिरफ्तार कर लिया.
यूपी के आजमगढ़ में भी ऐसी ही घटना
यूपी के आजमगढ़ जिले में भी कुछ ऐसा ही मामला सामने आया था, यहां गांव में 5 साल की बच्ची को 5 रुपये का लालच देकर एक दरिंदा उसे घर से 300 मीटर दूर ले गया. यहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया. पीड़ित परिवार की शिकायत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








