
दिल्ली में 45 तो पंजाब-राजस्थान में 47 डिग्री के पार तापमान... उत्तर भारत में भीषण गर्मी का प्रकोप
AajTak
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया कि रविवार से तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है, और अगले तीन दिनों तक ऐसी ही स्थिति बने रहने की संभावना है. IMD के अनुसार, दिल्ली में न केवल दिन के समय तापमान असहनीय है, बल्कि रात के समय भी तापमान सामान्य से अधिक रह रहा है, जिसे 'वॉर्म नाइट कंडीशंस' के रूप में वर्गीकृत किया गया है.
उत्तर भारत में भीषण गर्मी ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है. मंगलवार को दिल्ली के आयानगर में अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पालम और रिज क्षेत्रों में भीषण गर्मी की स्थिति बनी रही. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया कि रविवार से तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है, और अगले तीन दिनों तक ऐसी ही स्थिति बने रहने की संभावना है.
दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों में मंगलवार को दर्ज किए गए अधिकतम तापमान की बात करें तो सफदरजंग में 43.8 डिग्री सेल्सियस, पालम में 44.6 डिग्री सेल्सियस (हीटवेव), लोधी रोड में 43.6 डिग्री सेल्सियस (हीटवेव), रिज इलाके में 45.0 डिग्री सेल्सियस (हीटवेव) और आयानगर में 45.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
IMD के अनुसार, दिल्ली में न केवल दिन के समय तापमान असहनीय है, बल्कि रात के समय भी तापमान सामान्य से अधिक रह रहा है, जिसे 'वॉर्म नाइट कंडीशंस' के रूप में वर्गीकृत किया गया है.
पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में स्थिति गंभीर
उत्तर भारत के अन्य राज्यों में भी गर्मी का प्रकोप जारी है. पंजाब के भटिंडा में तापमान 47.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिसे IMD ने गंभीर हीटवेव की स्थिति घोषित किया है. पश्चिमी राजस्थान के श्री गंगानगर में 47.4 डिग्री सेल्सियस और पूर्वी राजस्थान के कोटा में 46.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. हरियाणा के सिरसा में भी 46.2 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ गर्मी ने लोगों को परेशान किया.
अचानक क्यों बढ़ा पारा?

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










