
दिल्ली में 200 महिलाओं को अश्लील फोटो और वीडियो भेजने वाला गिरफ्तार
AajTak
दिल्ली पुलिस की साइबर सेल में एक महिला ने शिकायत दी कि कुछ दिनों से उनके ऑनलाइन पेज पर कोई शख्स अश्लील मैसेज भेज रहा है. इतना ही नहीं वो शख्स अब वॉट्सएप पर कॉल और अश्लील मैसेज भेज रहा है.
दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है जो 200 महिलाओं को ऑनलाइन गंदे मैसेज भेजा करता था और इसके अलावा अश्लील फोटो वीडियो भी भेजता था. इस शातिर ऑनलाइन स्टॉकर का नाम मनोज कुमार है. मनोज कुमार एक फैक्ट्री वर्कर है. पुलिस ने इसके पास से एक मोबाइल फोन और 2 सिम कार्ड भी बरामद किए हैं.
दिल्ली पुलिस की साइबर सेल में एक महिला ने शिकायत दी कि कुछ दिनों से उनके ऑनलाइन पेज पर कोई शख्स अश्लील मैसेज भेज रहा है. इतना ही नहीं वो शख्स अब वॉट्सएप पर कॉल और अश्लील मैसेज भेज रहा है. महिला की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी. जांच के दौरान पुलिस ने सबसे पहले तमाम सोशल मीडिया नेटवर्क से आरोपी की डिटेल मांगी. इसके बाद आरोपी जिस नंबर से कॉल करता था उसका कॉल डिटेल भी निकाला और उसके कॉल डिटेल को अच्छे से खंगाला.
बहादुरगढ़ से पुलिस ने पकड़ा
सबसे पहले पुलिस ने आरोपी की पहचान की. पुलिस को पता लगा कि आरोपी बहादुरगढ़ हरियाणा का रहने वाला है और वहीं जूस फैक्ट्री में काम करता है. इसके बाद पुलिस ने ट्रैप लगाकर 15 जून को बहादुरगढ़ से आरोपी मनोज कुमार को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने मनोज के पास से एक मोबाइल फोन बरामद किया, जिसमें 2 सिम थे. इस फोन की जांच में पुलिस को कई अश्लील मैसेज और वीडियो भी दिखाई दिए, जिन्हें वो कई महिलाओं के नंबर पर भेजता था.
पत्नी से चल रहा आरोपी का विवाद
पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसका पत्नी के साथ झगड़ा चल रहा है जिसके बाद वो सोशल मीडिया पर ऐसे ही महिलाओं को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजने लगा. इसके बाद मैसेजिंग और कालिंग ऐप के द्वारा फ़ोन करके महिलाओं को परेशान करने लगा. पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने इस तरह कम से कम 200 महिलाओं के साथ ऑनलाइन स्टॉकिंग की है.

गुजरात के नवसारी जिले के चिखली तालुका में 38 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी लिव-इन पार्टनर की 13 और 14 वर्षीय दो नाबालिग बेटियों से बार-बार बलात्कार करने और उनमें से एक को गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, जब 14 वर्षीय लड़की को पेट दर्द हुआ तो मेडिकल जांच में उसकी गर्भावस्था का पता चला. इसके बाद दोनों लड़कियों ने खुलासा किया कि आरोपी पिछले कई महीनों से उनके साथ बार-बार बलात्कार कर रहा था.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.








