
'दिल्ली में 1000 आर्टिफिशियल घाट बनवा रही सरकार', CM आतिशी बोलीं- छठ सभी दिल्लीवासियों का त्योहार
AajTak
आतिशी ने कहा, 'पूर्वांचल के हमारे भाइयों के लिए छठ का त्योहार साल का सबसे महत्वपूर्ण त्योहार होता है. एक समय था जब हमारे भाइयों और बहनों को छठ का त्योहार मनाने के लिए ट्रेनों और बसों में भर-भरकर अपने गांव जाना पड़ता था. पिछले 10 साल में जब से दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी है दिल्ली में छठ का महापर्व बहुत धूमधाम से मनाया जाता है.
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने मंगलवार को छठ महापर्व को लेकर दिल्ली सरकार की ओर से किए गए इंतजाम की जानकारी दी. उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि दिल्ली सरकार छठ महापर्व के लिए पूरी दिल्ली में 1000 छठ घाटों का निर्माण कर रही है ताकि किसी को भी पूजा के लिए अपने घर से 1-2 किमी से ज्यादा दूर न जाना पड़े.
'जब से AAP की सरकार बनी है, दिल्लीवासी धूमधाम से मना रहे छठ'
आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत छठ की शुभकामनाएं देते हुए की. उन्होंने कहा, 'पूर्वांचल के हमारे भाइयों के लिए छठ का त्योहार साल का सबसे महत्वपूर्ण त्योहार होता है. एक समय था जब हमारे भाइयों और बहनों को छठ का त्योहार मनाने के लिए ट्रेनों और बसों में भर-भरकर अपने गांव जाना पड़ता था. पिछले 10 साल में जब से दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी है, दिल्ली में छठ का महापर्व बहुत धूमधाम से मनाया जाता है.'
'7 तारीख को छुट्टी की घोषणा'
उन्होंने कहा, 'इस साल भी दिल्ली सरकार छठ का बहुत भव्य आयोजन कर रही है. 7 तारीख को शाम को सूर्य भगवान को अर्घ्य दिया जाएगा. दिल्ली सरकार ने इस साल 7 तारीख को छुट्टी की घोषणा की है और उसका नोटिफिकेशन आज या कल जारी कर दिया जाएगा. इसके अलावा पूरी दिल्ली में 1000 छठ घाट बनाए जा रहे हैं, जहां 7 की शाम और 8 की सुबह पूजा होगी.'
'छठ सभी दिल्लीवासियों का त्योहार'

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










