
दिल्ली में ही होंगे अयोध्या राम मंदिर के दर्शन, देखें केजरीवाल सरकार की तैयारी
AajTak
चार नवंबर को दीवाली है. इस बार दिल्ली वालों की दिवाली खास बनाने के लिए केजरीवाल सरकार ने बड़े उत्सव का कार्यक्रम तय किया है. दिल्ली वाले अपने शहर में ही अयोध्या के राम मंदिर का दर्शन कर सकते हैं. इसके लिए दिल्ली सरकार ने राम मंदिर का प्रतिरूप तैयार करवा रही है. यानी दिल्ली में बैठे-बैठे अयोध्या के राम मंदिर के दर्शन हो जाएगा, दरअसल ये राम भक्तों की भावनाओं को देखते हुए किया है, 'दिल्ली की दिवाली' उत्सव को 'राम मंदिर' में मनाया जाएगा. देश की राजधानी के त्यागराज स्टेडियम में अयोध्या में बनाए जा रहे राम मंदिर' की एक कॉपी बनाई जा रही है. साफ है अयोध्या राम जन्मभूमि पर तैयार होने जा रहे राम मंदिर के प्रारूप का दर्शन त्यागराज स्टेडियम में हो पाएगा. 'राम मंदिर' का प्रारूप लगभग 30 फुट ऊंचा और 80 फुट चौड़ा होगा. देखें ये वीडियो.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










