
दिल्ली में हरितालिका तीज महोत्सव, हजारों भक्तों की मौजूदगी में शिव-पूजन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
AajTak
दिल्ली के सूरजमल विहार स्थित यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हम्रो स्वाभिमान ट्रस्ट और पतंजलि योगपीठ ने हरितालिका तीज महोत्सव 2025 आयोजित किया. हजारों श्रद्धालुओं की सहभागिता, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और अवॉर्ड सम्मान ने भारत-नेपाल की सांस्कृतिक एकता को मजबूत किया.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सूरजमल विहार में यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का आयोजन हुआ. यह प्रोग्राम हम्रो स्वाभिमान ट्रस्ट, पतंजलि योगपीठ हरिद्वार द्वारा आयोजित हरितालिका तीज महोत्सव 2025 के तहत किया गया. यह पर्व हिन्दू नारियों की आस्था, आध्यात्मिकता और भारत-नेपाल सांस्कृतिक एकता का अनुपम संगम बना.
भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित पावन हरितालिका तीज महापर्व के मौके पर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए स्वामी रामदेव, आयुर्वेद शिरोमणि आचार्य बालकृष्ण, दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा, कपिल मिश्रा और नेपाल के राजदूत डॉ. शंकर प्रसाद शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए.
इस मौके पर देश-विदेश से आए हजारों भक्तों ने व्रत, शिव-पूजन और नृत्य-संगीत में हिस्सा लिया. दिल्ली, उत्तराखंड, असम, दार्जिलिंग, देहरादून और नेपाल से आए श्रद्धालुओं की सहभागिता ने इस आयोजन को भारत-नेपाल की साझी सांस्कृतिक विरासत के रूप में स्थापित किया. हरितालिका तीज महोत्सव 2025 केवल एक पर्व नहीं, बल्कि भारत और नेपाल की अटूट सांस्कृतिक और आध्यात्मिक एकता का जीवंत प्रतीक बनकर उभरा.
समाज और संस्कृति में उत्कृष्ट योगदान हेतु पांच विभूतियों को हम्रो गौरव अवॉर्ड 2025 से सम्मानित किया गया. ये पुरस्कार मंत्री प्रवेश वर्मा और आचार्य बालकृष्ण द्वारा प्रदान किए गए.
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बनाया खुशनुमा माहौल
कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय लेवल पर मशहूर गायक प्रकाश सपूत और विनीता क्षेत्री की शानदार प्रस्तुतियों ने माहौल को ऊर्जा और उत्साह से भर दिया. इसके साथ ही दार्जिलिंग, असम, देहरादून और दिल्ली एनसीआर से आए कलाकारों ने गोरखाली-नेपाली पारंपरिक नृत्यों की अद्भुत झलक प्रस्तुत की.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










