
दिल्ली में सीट जिताऊ उम्मीदवार की तलाश या खरमास का असर? BJP ने अब तक जारी क्यों नहीं की उम्मीदवारों की लिस्ट
AajTak
बीजेपी सूत्रों का कहना है कि पार्टी किसी भी दबाव में नहीं आएगी. हमारे पास आंतरिक प्रक्रिया है जो उम्मीदवारों के चयन को तय करती है. एक वरिष्ठ बीजेपी नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 5 जनवरी की रैली के बाद केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) बैठक में उम्मीदवारों का चयन होगा.
दिल्ली विधानसभा चुनाव का दंगल सज गया है. आम आदमी पार्टी ने जहां सभी कैंडिडेट्स के नाम का ऐलान कर दिया है, वहीं कांग्रेस ने 2 लिस्ट जारी कर कुछ सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है, लेकिन इस मामले में बीजेपी थोड़ी पीछे नजर आ रही है. भाजपा अभी भी अपने उम्मीदवारों के चयन पर विचार कर रही है. भाजपा के उम्मीदवारों की लिस्ट में देरी की कई वजहें हो सकती हैं. आइए इस पर सिलसिलेवार तरीके से जानते हैं...
जिताऊ कैंडिडेट को लेकर मंथन महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद दिल्ली में बीजेपी को हर सीट से कई उम्मीदवारों के आवेदन मिले. पार्टी सूत्रों के अनुसार लगभग हर विधानसभा क्षेत्र से 30 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए. किरारी और बुराड़ी विधानसभा सीटों से क्रमशः 35 और 38 आवेदन आए हैं कुल मिलाकर पार्टी को अबतक 2100 से ज्यादा एप्लीकेशन मिल चुके हैं.
आंतरिक मतभेद टालने की कोशिश
बीजेपी यह सुनिश्चित करना चाहती है कि विद्रोही उम्मीदवार पार्टी के आधिकारिक प्रत्याशियों की संभावनाओं को नुकसान न पहुंचाएं. इसलिए पार्टी विद्रोहियों को सीमित समय देना चाहती है.
AAP के दबाव में नहीं आएगी बीजेपी
बीजेपी सूत्रों का कहना है कि पार्टी किसी भी दबाव में नहीं आएगी. हमारे पास आंतरिक प्रक्रिया है जो उम्मीदवारों के चयन को तय करती है. एक वरिष्ठ बीजेपी नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 5 जनवरी की रैली के बाद केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) बैठक में उम्मीदवारों का चयन होगा.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.








