
दिल्ली में सीक्रेट ठिकाना, 3 राजदार और 10 हथियारों की सप्लाई... अतीक के बेटे असद के पीछे-पीछे यूपी पुलिस
AajTak
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने जावेद, जीशान और खालिद को गिरफ्तार किया है. जीशान और खालिद ने दिल्ली में सीक्रेट ठिकाने पर असद और गुलाम को शरण दी थी. इतना ही नहीं असद और गुलाम उमेश के मर्डर के बाद जावेद से भी मिले थे.
यूपी के प्रयागराज में हुए उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी असद अहमद को शरण देने के मामले में दिल्ली पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. असद अतीक अहमद का बेटा है. अतीक भी उमेश पाल केस में आरोपी है. तीनों पर उमेश की हत्या के बाद असद को दिल्ली में शरण देने का आरोप है.
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने जावेद, जीशान और खालिद को गिरफ्तार किया है. स्पेशल सेल के मुताबिक, आर्म्स एक्ट से जुड़े मामले में पुलिस ने अवतार सिंह को गिरफ्तार किया था. अवतार ने खुलासा किया है कि उसने जीशान और खालिद को 10 हथियार सप्लाई किए थे.
आरोपियों ने पूछताछ में किया खुलासा
पुलिस ने बताया कि खुफिया जानकारी के बाद तलाश की गई थी. इसके बाद 28 मार्च को खालिद और जीशान को दिल्ली के सेख सराई से गिरफ्तार किया गया. इनके पास से हथियार और कारतूस बरामद हुए थे. पूछताछ के दौरान दोनों ने बताया कि इन्होंने असद और गुलाम को दिल्ली में सीक्रेट ठिकाने पर शरण दी थी.
इसके बाद पुलिस ने 31 मार्च को जावेद को गिरफ्तार किया. जावेद ने बताया कि उमेश पाल की हत्या के बाद असद और गुलाम उससे मिले थे. पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया.
अतीक और उसके परिवार पर एक और केस दर्ज

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










