
दिल्ली में सियासी ड्रामा: MCD रिजल्ट के बाद AAP में शामिल हुए 3 कांग्रेसी, फिर 'माफी' मांगकर की 'घर वापसी'
AajTak
दिल्ली नगर निगम चुनाव के नतीजे आने के तीसरे दिन दिल्ली कांग्रेस के उपाध्यक्ष अली मेहदी के साथ 2 पार्षद आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए थे. लेकिन चंद घंटों बाद इन नेताओं ने कांग्रेस में दोबारा वापसी कर ली है. इसके साथ ही अली मेहदी ने माफी मांगी और कहा कि मैं राहुल गांधी का कार्यकर्ता हूं.
दिल्ली नगर निगम के नतीजे आने के बाद कांग्रेस नेताओं के आम आदमी पार्टी में शामिल होने के चंद घंटे बाद रोचक उलटफेर हुआ. दरअसल, दिल्ली कांग्रेस के उपाध्यक्ष अली मेहदी के साथ ही बृजपुरी वार्ड से कांग्रेस पार्षद नाजिया खातून और मुस्तफाबाद वार्ड से पार्षद सबिला बेगम ने आम आदमी पार्टी जॉइन कर ली थी, लेकिन ये तीनों नेता दोबारा से कांग्रेस में शामिल हो गए हैं.
इस घटनाक्रम के कुछ घंटे बाद दिल्ली कांग्रेस के उपाध्यक्ष अली मेहदी ने माफी मांगी और कहा कि वह अपनी पुरानी पार्टी में शामिल हो गए हैं. साथ ही कहा कि मैं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का कार्यकर्ता हूं. वहीं मुस्तफाबाद से पार्षद सबिला बेगम और बृजपुरी से नाजिया खातून, जो उनके साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हुई थीं, वह फिर से कांग्रेस में शामिल हो गई हैं.
कांग्रेस में वापस जाने की मेहदी की घोषणा मुस्तफाबाद में विरोध प्रदर्शन के बाद हुई है. क्योंकि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उनके इस फैसले का कड़ा विरोध किया था. हालांकि मेहदी के दोबारा कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा के बाद पार्टी के कई नेता उनकी प्रशंसा कर रहे हैं.
Brijpuri से councilor Naziya khatoon, Mustafabad से councilor Sabila Begum aur 300 वोट से हारा हमारा ब्लॉक अध्यक्ष अलीम अंसारी मेरे साथ कॉंग्रेस के राहुल जी प्रियंका जी के कार्यकर्ता थे ,है और रहेंगे..... Rahul Gandhi zindabad 🙏 pic.twitter.com/KiwMb5p07X
दिल्ली नगर निगम के चुनाव में AAP ने 250 में से 134 सीटों पर जीत हासिल की है. जबकि बीजेपी को 104 वार्डों में जीत मिली है. कांग्रेस ने 9 सीटें जीती थीं. तीन सीट पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने कब्जा जमाया है. वहीं, कांग्रेस के 2 पार्षद कांग्रेस का हाथ छोड़कर आम आदमी के पार्टी के साथ चले गए थे, इसके बाद कांग्रेस के पार्षदों की संख्या घटकर 7 रह गई थी, लेकिन बागी नेताओं ने थोड़ी देर बाद फिर से कांग्रेस में वापसी कर ली.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










