
दिल्ली में सफर करने वालों के लिए गुड न्यूज! अब मिलेगी ट्रैफिक से राहत और टोल टैक्स भी देना होगा कम, जानें कैसे
ABP News
दिल्ली में अब रेडियो फ्रिक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन डिवाइस यानि RFID सिस्टम लगाए जा रहे हैं, जिससे अब कॉमर्शियल व्हीकल्स के मालिकों को राहत मिलेगी. साथ ही ट्रैफिक से भी निजात मिलेगी.
अगर आप भी अपने बिजनेस या फिर दूसरे कामों के लिए आस-पास के राज्यों से दिल्ली आते जाते रहते हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है. अब आपको न सिर्फ दिल्ली के भारी ट्रैफिक जाम से निजात मिलेगी बल्कि टोल टैक्स भी कम देना होगा. यही नहीं वायु प्रदूषण से भी आपका बचाव होगा. दरअसल साउथ दिल्ली नगर निगम ने इन सबके लिए खास तरीका चुना है. यानि अब एक नई टेक्नोलॉजी रेडियो फ्रिक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन डिवाइस (RFID) डेटाबेस को Fastag के साथ जोड़ दिया है और एक सितंबर से दिल्ली के सभी 124 टोल नाकों पर RFID टैग से कॉमर्शियल व्हीकल्स की एंट्री को मेंडेटरी कर दिया है. क्या है RFID? साउथ दिल्ली नगर निगम के इस कदम से कॉमर्शियल व्हीकल्स ऑपरेटर्स को टोल टैक्स कम देना पड़ेगा. अभी कॉमर्शियल व्हीकल्स के लिए दिल्ली की सीमाओं पर एक अलग तरह का चिप खरीदनी पड़ती है. साउथ दिल्ली नगर निगम के मुताबिक सबसे पहले बदरपुर बॉर्डर एंट्री पॉइंट पर भी इसे लागू किया जाएगा. फिलहाल यहां पर कुछ ही मीटर की दूरी पर दो टोल कलेक्शन सिस्टम हैं. इसमें से एक म्युनिसिपल कॉरपोरेशन का है और दूसरा नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया का है. वहीं इन दोनों को आपस में लिंक करने की डिमांड है.More Related News













