
दिल्ली में श्रद्धा जैसा एक और केस, हत्या कर फ्रिज में रखी बॉडी, रोज फेंकते थे एक-एक टुकड़े
AajTak
Delhi News: ईस्ट दिल्ली में मिल रहे इंसानी शरीर के टुकड़ों की गुत्थी सुलझ गई है. पुलिस ने एक लड़का और लड़की को गिरफ्तार किया है. दोनों अपने घर में एक युवक के शव के टुकड़े करके फ्रीज में रखे हुए थे और फिर उन टुकड़ों को मौका पाकर पांडव नगर इलाके में फेंक दिया करते थे.
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने ईस्ट दिल्ली में मिल रहे इंसानी शरीर के टुकड़ों की गुत्थी को सुलझा लिया है. यह मामला अक्षरधाम मंदिर के पास पांडव नगर इलाके का है. यहां रहने वाले एक युवक की हत्या के बाद उसकी बॉडी को काटकर टुकड़ों को फ्रिज में रखा गया था. जिसके बाद रोजाना शरीर के टुकड़ों को पांडव नगर और ईस्ट दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में फेंक दिया जाता था. कत्ल की इस खौफनाक वारदात को एक लड़का और लड़की ने मिलकर अंजाम दिया था.
दोनों लड़का-लड़की ही अपने घर में शव के टुकड़े करके फ्रीज में छिपाकर रखे हुए थे और फिर उन टुकड़ों को मौका पाकर पांडव नगर इलाके में फेंक दिया करते थे. दिल्ली पुलिस ने महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार करने के अलावा फ्रीज भी बरामद कर लिया गया है.
दिल्ली पुलिस ने बताया कि कत्ल की इस ख़ौफ़नाक वारदात को पूनम और दीपक ने अंजाम दिया था. मृतक अंजन दास को नशे की गोलियां खिलाई गईं और फिर उसकी हत्या की गई. अवैध संबंधों की वजह से हत्या को अंजाम दिया गया था.
आरोपियों ने पांडव नगर के रहने वाले अंजन दास की हत्या कर लाश के टुकड़ों को घर में रखा गया था. जिसके बाद रोजाना शव के टुकड़ों को पांडव नगर समेत ईस्ट दिल्ली के अलग- अलग इलाको में फेंक दिया जाता था. देखें Video:-
दिल्ली का श्रद्धा हत्याकांड

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










