
दिल्ली में शीशमहल Vs मायामहल... सीएम रेखा गुप्ता के आवास पर 60 लाख खर्च को लेकर AAP-BJP में जुबानी जंग
AajTak
दिल्ली सरकार ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नए सरकारी आवास की मरम्मत पर 60 लाख रुपए खर्च करने का फैसला किया है. लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा जारी टेंडर में बताया गया है कि मरम्मत का पहला चरण जुलाई के पहले हफ्ते में शुरू होगा और इसमें मुख्य रूप से इलेक्ट्रिकल अपग्रेड किए जाएंगे.
दिल्ली सरकार ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नए सरकारी आवास बंगला नंबर-1, राज निवास मार्ग के लिए 60 लाख रुपए की लागत से रेनोवेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इसे लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक PWD की ओर से जारी टेंडर के अनुसार जुलाई के पहले सप्ताह से शुरू होने वाले फर्स्ट फेज में इलेक्ट्रिकल सिस्टम की अपग्रेडिंग होगी. इसमें 80 लाइट्स और फैन पॉइंट्स की रीवायरिंग की जाएगी. साथ ही दो टन की क्षमता वाले 24 एयर कंडीशनर (जिस पर 11 लाख रुपए से अधिक खर्च अनुमानित), 23 एनर्जी एफिशिएंट सीलिंग फैन और 16 वॉल फैन लगाए जाएंगे.
इसके अलावा बंगले में 115 लाइट यूनिट्स (इनमें वॉल लाइटर, हैंगिंग लाइट और 3 बड़े झूमर शामिल हैं) लगाए जाएंगे. जिनकी कुल लागत 6.03 लाख रुपए आंकी गई है. सामान्य हॉल के लिए 16 निकेल फिनिश फ्लश सीलिंग लाइट, 7 पीतल की सीलिंग लैंटर्न, 8 पीतल और ग्लास वॉल लाइट्स खरीदी जाएंगी. साथ ही 5 टीवी यूनिट्स भी प्रस्तावित हैं.AAP ने किया तीखा हमला
इस खर्च को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस ने सरकार पर तीखा हमला बोला है. AAP ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि CM रेखा गुप्ता अपने 'मायामहल' पर करोड़ों खर्च कर रही हैं, जबकि दिल्लीवाले बिजली, पानी, महंगाई और बेरोजगारी जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं. AAP ने आरोप लगाया कि जनता रोजगार और घर बचाने की लड़ाई लड़ रही है, वहीं सरकार झूमर, AC और टीवी पर जनता का पैसा उड़ा रही है.
ये भी पढ़ें- 'जहां झुग्गी, वहां मकान का मतलब था... जहां झुग्गी, वहां मैदान', BJP पर केजरीवाल का निशाना, जंतर-मंतर पर AAP का प्रदर्शनकांग्रेस ने बीजेपी को घेरा
वहीं, कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने X पर एक पोस्ट में कहा कि 'शीशमहल' करते-करते अपने लिए रंग महल बनवाया जा रहा है. जिस दिल्ली के लोग अपना घर ढहाये जाने पर बुलडोज़र के सामने लेटने को मजबूर हैं, वहां की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता एक नहीं दो बंगलों को साथ मिलाकर रहेंगी और रेनोवेशन सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे. सुप्रिया ने कहा कि बढ़िया वाले 24 AC, महंगे झूमर, बड़े से 5 TV, गीजर, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, डिशवॉशर, महंगा वाला माइक्रोवेव, 115 लैंप, जगमग झिलमिल वॉल और हैंगिंग लाइट्स और रिमोट कंट्रोल वाले 23 पंखे लगाए जा रहे हैं. मज़े ही मज़े!

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










