
दिल्ली में विधायकों की बढ़ेगी सैलरी, जानिए किस राज्य में कितना है विधायकों का वेतन ?
AajTak
दिल्ली में अभी विधायकों की बेसिक सैलरी 12000 रुपये है. निर्वाचन क्षेत्र अलाउंस के तौर पर उन्हें 18000 रुपये, सेक्रेटिएट अलाउंस 10000 रुपये, टेलीफोन भत्ता 8000 रुपये और वाहन भत्ता 6000 रुपये मिलता है. इस तरह से कुल 54000 रुपये हर महीने मिलते हैं. लेकिन नए प्रस्ताव के मुताबिक, अब विधायकों को भत्तों समेत 90 हजार रुपये हर महीने मिलेंगे.
दिल्ली में विधायकों के लिए अच्छी खबर है. दिल्ली के सभी 70 विधायकों की सैलरी बढ़ने वाली है. दरअसल, केंद्र सरकार ने विधायकों की सैलरी में बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है. ऐसे में अब विधायकों की सैलरी ( भत्तों को मिलाकर) 90 हजार रुपये प्रति महीने हो जाएगी. अभी दिल्ली में विधायकों को 54 हजार रुपये प्रति महीने मिलते हैं. हालांकि, दिल्ली सरकार के मुताबिक, अभी भी ये सैलरी अन्य राज्यों की तुलना में काफी कम है. भारत में विधायकों को सबसे ज्यादा सैलरी तेलंगाना में मिलती है. यहां सभी भत्तों को मिलाकर एक विधायक को हर महीने 2.5 लाख रुपये मिलते हैं.
दिल्ली में अभी कितनी है मौजूदा सैलरी और भत्ते?
दिल्ली में अभी विधायकों की बेसिक सैलरी 12000 रुपये है. निर्वाचन क्षेत्र अलाउंस के तौर पर उन्हें 18000 रुपये, सेक्रेटिएट अलाउंस 10000 रुपये, टेलीफोन भत्ता 8000 रुपये और वाहन भत्ता 6000 रुपये मिलता है. इस तरह से कुल 54000 रुपये हर महीने मिलते हैं. लेकिन नए प्रस्ताव के मुताबिक, अब विधायकों को भत्तों समेत 90 हजार रुपये हर महीने मिलेंगे. दिल्ली के विधायकों की सैलरी इससे पहले 2011 में बढ़ाई गई थी.
2015 में केंद्र ने क्यों ठुकरा दिया था प्रस्ताव?
दिल्ली की AAP सरकार ने दिसंबर 2015 में विधायकों की सैलरी बढ़ाने का प्रस्ताव पास किया था. इसमें विधायकों की सैलरी 54 हजार से बढ़ाकर 2.10 लाख महीना करने का प्रस्ताव था, लेकिन इस बिल को केंद्र ने रद्द कर दिया था. इस मामले में भाजपा का कहना था कि 2015 का प्रस्ताव नियमों का उल्लंघन करके पास किया गया था. इस वजह से उसे मंजूरी नहीं मिली. इतना ही नहीं केंद्र ने AAP सरकार से प्रस्ताव में कुछ परिवर्तन करने की सलाह भी दी थी.
भारत में विधायकों को किस राज्य में कितनी सैलरी मिलती है?

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.







