
दिल्ली में रिकॉर्ड इन्फेक्शन: 3,538 नए केस, नॉर्थ MCD के चार स्कूलों के 8 टीचर कोरोना पॉजिटिव
AajTak
उत्तरी दिल्ली नगर निगम के मुंडका, रानीबाग, स्वरूपनगर, और शालीमार गांव के निगम स्कूलों के शिक्षक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. कोरोना के मामले सामने आने के बाद इन सभी स्कूलों को सैनिटाइज कराया गया है.
राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ते नजर आ रहे हैं. राजधानी दिल्ली में इस साल का सबसे अधिक इंफेक्शन रेट दर्ज किया गया है. राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण दर 5.54 फीसदी हो गई है. पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3538 नए मामले सामने आए हैं. वहीं 15 लोगों की कोरोना के चलते मौत हुई है. राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 14589 हो गई है. वहीं राज्य में 3090 कंटेनमेंट जोन हैं. उत्तरी दिल्ली नगर निगम के 4 अलग-अलग स्कूलों के 8 शिक्षक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. उत्तरी दिल्ली नगर निगम के मुंडका, रानीबाग, स्वरूपनगर, और शालीमार गांव के निगम स्कूलों के शिक्षक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. कोरोना के मामले सामने आने के बाद इन सभी स्कूलों को सैनिटाइज कराया गया है. उत्तरी दिल्ली नगर निगम नगर ने सभी स्कूलों में कोरोना प्रोटोकॉल के नियमों के सख्ती से पालन करने के आदेश दिए गए हैं. उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने अपने सभी टीचर्स को कोविड जांच कराने के बाद ही स्कूल आने के निर्देश भी दिए हैं और वैक्सीनेशन के लिए योग्य शिक्षकों या स्टाफ को टीका लगवाने के निर्देश भी दिया गया है.दिल्ली के कुछ अस्पतालों में ICU और वेंटिलेटर की किल्लत दिल्ली में लगातार बढ़ते कोरोना मामलों के चलते दिल्ली के कुछ अस्पतालों में ICU और वेंटिलेटर की किल्लत की बात सामने आई है. दिल्ली सरकार के सबसे बड़े कोरोना अस्पताल रहे लोक नायक हॉस्पिटल में कोरोना मरीजों के लिए 50 वेंटीलेटर थे जिनमें से इस समय केवल एक वेंटिलेटर खाली है. केंद्र सरकार के एम्स ट्रॉमा सेंटर में 71 वेंटिलेटर में से सिर्फ़ 12 बचे हैं. इसके अलावा कुछ और बड़े सरकारी अस्पतालों की स्थिति कुछ इस तरह है.
जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










