
दिल्ली में यात्रियों से लूटपाट करने वाले गैंग का भंडाफोड़, ऑटो ड्राइवर समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
AajTak
दिल्ली में यात्रियों से लूटपाट करने वाले गैंग का भंडाफोड़ हो गया है. पुलिस ने इस गैंग से जुड़े तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक ऑटो ड्राइवर भी शामिल है. आरोप है कि यही ड्राइवर एक युवक को आईएसबीटी कश्मीरी गेट से ऑटो में बैठाकर ले गया और साथी की मदद से सुनसान जगह पर उसके साथ लूटपाट किया.
दिल्ली में यात्रियों से लूटपाट करने वाले गैंग का भंडाफोड़ हो गया है. पुलिस ने इस गैंग से जुड़े तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक ऑटो ड्राइवर भी शामिल है. आरोप है कि यही ड्राइवर एक युवक को आईएसबीटी कश्मीरी गेट से ऑटो में बैठाकर ले गया और साथी की मदद से सुनसान जगह पर उसके साथ लूटपाट किया. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों को धर दबोचा.
यह वारदात 12 अगस्त की सुबह हुई थी. 22 साल का विकास पहली बार बिहार से दिल्ली आया था. टिकरी बॉर्डर जाने के लिए उसने सुबह करीब 5.45 बजे कश्मीरी गेट बस अड्डे के बाहर से ऑटो पकड़ा. ऑटो में पहले से एक व्यक्ति बैठा हुआ था. कम किराए का लालच देकर विकास को भी ऑटो में बिठा लिया गया. लेकिन गंतव्य तक पहुंचाने के बजाय चालक ने उसे बुराड़ी-मुकुंदपुर सर्विस रोड पर उतार दिया.
ड्राइवर ने दावा किया कि यही टिकरी बॉर्डर है. विकास ने जैसे ही 150 रुपए का किराया देने के लिए यूपीआई स्कैन किया, तभी पूरा खेल सामने आ गया. ऑटो चालक अपने साथी के साथ मिलकर उसका मोबाइल छीन लिया. इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर जबरन उससे यूपीआई का पासवर्ड ले लिया. इसके बाद पीड़ित के ई-वॉलेट से 20000 रुपए ट्रांसफर कर लिए, जिसे बाद में आपस में बांट लिया.
विकास की शिकायत के आधार पर बुराड़ी थाने में मामला दर्ज हुआ. पुलिस ने टीम गठित कर जांच शुरू कर दी. सीसीटीवी फुटेज और ट्रांजैक्शन से जुड़े मोबाइल नंबर की मदद से पुलिस एक आरोपी योगेश (25) तक पहुंची. गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में उसने खुलासा किया कि वह और उसका साथी मोहम्मद अली (29) रात में ऑटो चलाते थे. दोनों कम किराए का झांसा देकर यात्रियों को बिठाते थे.
इसके बाद सुनसान जगह पर ले जाकर उनके साथ लूटपाट करते थे. लूटी गई रकम दोनों जहांगीरपुरी के एटीएम से निकालते और बराबर-बराबर बांट लेते. योगेश की निशानदेही पर पुलिस ने छापेमारी की और 16 अगस्त को अली को भी गिरफ्तार कर लिया. जांच में यह तथ्य भी सामने आया कि दोनों आरोपी स्कूल छोड़ चुके हैं, नशे के आदी हैं. दोनों पहले भी डकैती के मामले में जेल की सजा काट चुके हैं.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.






