
दिल्ली में मेयर पद की लड़ाई हुई दिलचस्प, विपक्ष में होने के बावजूद BJP उतारेगी उम्मीदवार!
AajTak
दिल्ली में मेयर और डिप्टी मेयर के लिए 26 अप्रैल को चुनाव होना है. गुरुवार को नामांकन का आखिरी दिन है. माना जा रहा है कि आखिरी कुछ घंटे में बीजेपी उम्मीदवार उतार सकती है. इस साल एमसीडी के मेयर पद के लिए अनुसूचित जाति के उम्मीदवार को चुना जाना है.
दिल्ली में मेयर पद का चुनाव दिलचस्प होने जा रहा है. बताया जा रहा है कि इस चुनाव में बीजेपी भी अपना उम्मीदवार उतार सकती है. दिल्ली नगर निगम में आम आदमी पार्टी के पास बहुमत है, जबकि बीजेपी विपक्ष में है. ऐसे में अगर बीजेपी अपना उम्मीदवार उतारती है तो मुकाबला दिलचस्प हो सकता है.
दरअसल, मेयर पद के लिए नामांकन का आज आखिरी दिन है. मेयर पद के लिए 26 अप्रैल को चुनाव होना है. सूत्रों का कहना है कि आखिरी कुछ घंटों में बीजेपी अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर सकती है.
सूत्रों ने बताया कि मेयर पद के लिए बीजेपी अपना उम्मीदवार उतारेगी. इस चुनाव में बीजेपी आम आदमी पार्टी को वॉकओवर नहीं देना चाहती. आम आदमी पार्टी की ओर से मेयर पद के लिए महेश खिची और डिप्टी मेयर के लिए रविंदर भारद्वाज को उम्मीदवार बनाया है.
आम आदमी पार्टी की नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने कहा कि मेयर और डिप्टी मेयर पद के उम्मीदवार जमीनी स्तर के कार्यकर्ता हैं. महेश कुमार और रविंदर कुमार का उम्मीदवार बनना दिखाता है कि आम आदमी पार्टी जमीन पर काम करने वाले अपने कार्यकर्ताओं को पहचानती है.
आतिशी ने आरोप लगाया कि बीजेपी चुनाव में गड़बड़ी और हेराफेरी करने में कोई कसर नहीं छोड़ती, लेकिन उम्मीद है कि वो जनादेश का सम्मान करेगी और कोई गलत कदम उठाने की कोशिश नहीं करेगी.
इस वक्त दिल्ली की मेयर शैली ओबेरॉय और डिप्टी मेयर आले मोहम्मद इकबाल हैं. दिल्ली के एमसीडी एक्ट के मुताबिक, नगर निगम का कार्यकाल तो पांच साल का होता है, लेकिन मेयर का कार्यकाल एक साल का ही होता है.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.







