
दिल्ली में मिनी बस ने शख्स को मारी टक्कर, फिर बोनट पर घसीटा, वीडियो वायरल
AajTak
दक्षिणी दिल्ली के लाजपत नगर इलाके में एक व्यक्ति को मिनी बस ने टक्कर मार दी और उसे कुछ दूरी तक बोनट पर घसीटता हुआ ले गया. घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वहीं पुलिस ने कहा है कि पीड़ित अभी शहर से बाहर है और उसके दिल्ली लौटते ही लिखित शिकायत पर कार्रवाई होगी.
देश की राजधानी दिल्ली से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. एक मिनी बस ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दी और ड्राइवर उसे कुछ दूरी तक बोनट पर घसीटता रहा. घटना दिल्ली के लाजपत नगर इलाके की है.
पुलिस ने घटना को लेकर बताया कि दक्षिण दिल्ली के लाजपत नगर इलाके में एक व्यक्ति को मिनी बस ने टक्कर मार दी और उसे कुछ दूरी तक घसीटता हुआ ले गया.
रविवार रात हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में शख्स चलती गाड़ी के बोनट पर नजर आ रहा है. वो खुद को बचाये रखने की कोशिश कर रहा है.
यहां देखिए वीडियो
अधिकारी ने बताया कि रविवार रात करीब 11:30 बजे एक पीसीआर कॉल मिली. फोन करने वाले ने आरोप लगाया कि डीएनडी फ्लाईओवर से नोएडा की ओर जाते समय लाजपत नगर में एक मिनी बस के चालक ने उसे टक्कर मार दी और कुछ दूरी तक उसे अपने वाहन के बोनट पर घसीटा.
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि कॉल करने वाला व्यक्ति मिनी बस का पीछा कर रहा था और घटना में कोई घायल नहीं हुआ. बाद में जब फोन करने वाले से संपर्क किया गया तो उसने कहा कि वह उत्तर प्रदेश में है और शिकायत दर्ज कराने नहीं आ सकता.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










