
दिल्ली में ममता, राहुल ने बढ़ाई सक्रियता, विपक्ष के चेहरे को लेकर रस्साकशी?
AajTak
पेगासस जासूसी विवाद समेत अन्य मसलों पर विपक्ष एकजुट होकर केंद्र सरकार को सड़क से संसद (Parliament) तक घेरना चाहता है. दोनों बैठकों में कांग्रेस नेता राहुल गांधी अगुवाई करते हुए दिखे हैं, जबकि तृणमूल कांग्रेस मीटिंग से नदारद रही है.
पेगासस जासूसी विवाद समेत अन्य मसलों पर विपक्ष एकजुट होकर केंद्र सरकार को सड़क से संसद (Parliament) तक घेरना चाहता है. बीते दो दिनों में विपक्षी पार्टियों (Opposition Parties) की एक साथ दो बैठकें हुई हैं, जिसमें सरकार को घेरने की रणनीति बनी है. दोनों ही बैठक में कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने हिस्सा लिया और वह विपक्ष की अगुवाई करते हुए नज़र आए.
E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










