
दिल्ली में भी आग से हादसा, बेबी केयर सेंटर में आग से झुलसकर 7 नवजात की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती
AajTak
पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार में शनिवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया जहां एक शिशु देखभाल केंद्र (Baby Care Centre) में भीषण आग लगने से 6 बच्चों की मौत हो गई है. 12 बच्चों को कल देर रात रेस्कयू कराया गया था उसमें से अस्पताल मे इलाज के दौरान 6 बच्चों की मौत हुई है.
पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार में शनिवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया जहां एक शिशु देखभाल केंद्र (Baby Care Centre) में भीषण आग लगने से 7 बच्चों की मौत हो गई है. 12 बच्चों को कल देर रात रेस्क्यू कराया गया था उसमें से अस्पताल मे इलाज के दौरान 7 बच्चों की मौत हुई है. 5 बच्चे अभी अस्पताल में भर्ती है एक बच्चा वेंटीलेटर पर रखा हुआ है.
दिल्ली अग्निशमन सेवा ने कहा कि उसे रात 11.32 बजे विवेक विहार क्षेत्र के ब्लॉक बी, आईटीआई के पास, बेबी केयर सेंटर से आग लगने की सूचना मिली थी. नौ दमकल गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया. अधिकारियों ने बताया कि इमारत से 12 नवजात शिशुओं को रेस्क्यू किया गया. यह घटना उस दिन हुई है जब गुजरात के राजकोट शहर में एक भीड़भाड़ वाले गेमिंग जोन में भीषण आग लगने और इमारत ढह जाने से कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई थी, जिसमें अधिकांश बच्चे शामिल थे.
120 गज की बिल्डिंग में बना था बेबी केयर सेंटर दिल्ली फायर विभाग के मुताबिक, बेबी केयर सेंटर 120 गज की बिल्डिंग में बना था. फर्स्ट फ्लोर से 12 बच्चों को रेस्क्यू कराया गया था जिसमें से 7 बच्चों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया 5 अभी भर्ती हैं. एक बच्चा जो ICU में था उसने आज सुबह दम तोड़ दिया.आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है.
सेंटर के अंदर पड़े थे ऑक्सीजन सिलेंडर
बेबी केयर सेंटर के बगल में एक बिल्डिंग थी उस पर भी आग की लपटें गई थी लेकिन गनीमत ये रही कि वहां कोई जनहानि नहीं हुई. बेबी केयर सेंटर के अंदर बड़ी संख्या में ऑक्सीजन सिलेंडर पड़े हुए हैं. कुछ ऑक्सीजन सिलेंडर आग में फटे भी थे जो मौके पर दिखाई दे रहा है. दमकल के 16 वाहन रात को मौके पर पहुंचे और करीब 50 मिनट के अंदर आग पर काबू पा लिया

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.







