
दिल्ली में बीजेपी की आज बड़ी बैठक, बुलाए गए जम्मू कश्मीर के नेता, विधानसभा चुनाव पर बनेगी रणनीति
AajTak
जम्मू कश्मीर में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं. राज्य में चुनाव को लेकर बीजेपी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. परिसीमन के बाद यहां विधानसभा सीटों की संख्या 107 से बढ़कर 114 हो गई है, जिसमें से फिलहाल 90 सीटों पर ही विधानसभा के चुनाव कराए जाने हैं.
जम्मू -कश्मीर में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं. चुनाव आयोग से लेकर राजनीतिक दलों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी हाई कमान ने जम्मू-कश्मीर के बीजेपी नेताओं को दिल्ली बुलाया है. केंद्रीय कार्यालय में एक बैठक बुलाई गई है. ये बैठक आज यानी गुरुवार रात 8 बजे होगी. इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, पार्टी महासचिव बीएल संतोष और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के प्रभारी जी किशन रेड्डी होंगे.
इस बैठक में जम्मू-कश्मीर के पार्टी अध्यक्ष रविंद्र रैना, पार्टी महासचिव अशोक कौल, केंद्र सरकार में मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह, जम्मू से लोकसभा सांसद जुगल किशोर शर्मा और जम्मू-कश्मीर से राज्यसभा सांसद गुलाम अली खटाना इस महत्वपूर्ण मीटिंग में भाग लेंगे. सूत्रों का कहना है कि ये अहम बैठक जम्मू- कश्मीर में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव से जुड़ी रणनीतियों को लेकर बुलाई गई है.
जेपी नड्डा जाएंगे जम्मू
शनिवार को केंद्र सरकार में मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जम्मू का दौरा करेंगे. वे वहां पार्टी के नेताओं के साथ अहम बैठक करेंगे. इसके अलावा शनिवार को जेपी नड्डा जम्मू में बीजेपी की कार्यकारी समिति को भी संबोधित करेंगे. ये लोकसभा चुनाव के बाद जेपी नड्डा की पहली जम्मू यात्रा है. लोकसभा चुनाव में एनडीए की लगातार तीसरी बार जीत होने पर नड्डा का जम्मू में भव्य स्वागत किया जाएगा.
यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनावों के संकेत, ECI जल्द कर सकता है घोषणा
आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी...

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










