
दिल्ली में बारिश ने तोड़ा 41 साल का रिकॉर्ड, केजरीवाल ने रद्द की मंत्रियों-अफसरों की छुट्टी, ऑनसाइट करेंगे इंस्पेक्शन
AajTak
दिल्ली में बारिश ने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. जलभराव की समस्या ने लोगों की मुश्किलें बढ़ाई हैं. ऐसे में दिल्ली सरकार ने सभी विभागो के अफसरों और मंत्रियों की रविवार की छुट्टी रद्द कर दी है. सीएम अरविंद केजरीवाल ने मंत्रियों और अधिकारियों को फील्ड में उतरने के निर्देश दिए हैं.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बारिश से पूरा सिस्टम चरमरा गया है. जगह-जगह पानी भर गया है. सड़कों से लेकर गलियों और अंडरपास तक में जलजमाव है. कीचड़ ने रास्ते रोक दिए हैं. लोगों की परेशानियां और मुसीबतें बढ़ गई हैं. इस बीच, दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार पूरे मैन पावर के साथ हालत से निपटने के लिए ग्राउंड में उतर आई है. दिल्ली सरकार ने सभी विभागों के अफसरों की रविवार की छुट्टी कैंसिल कर दी है. इन सभी अधिकारियों को फील्ड पर रहकर व्यवस्थाएं दुरुस्त करवाने का निर्देश दिया है.
बता दें कि दिल्ली में 40 साल बाद रिकॉर्ड बारिश हुई है. मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में रविवार सुबह साढ़े आठ बजे तक 24 घंटे में 153 मिमी बारिश दर्ज की गई है. 1982 के बाद जुलाई में एक दिन में रिकॉर्ड बारिश हुई है. चुनौतियां बढ़ने पर सरकार एक्शन मोड में आ गई है. सरकार की तरफ से कहा गया है कि संबंधित अफसरों को समस्याग्रस्त इलाकों में जाकर निरीक्षण करना होगा और रास्ता सुगम, साफ-सफाई करवाने के लिए कहा है. मेयर और मंत्रियों को भी निरीक्षण करने को कहा जा रहा है.
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, शनिवार को दिल्ली में 126 मिमी बारिश हुई. मॉनसून सीजन की टोटल बारिश का 15% मात्र 12 घंटे में बरसा. लोग जल-भराव से काफी परेशान हुए. आज (रविवार) दिल्ली के सभी मंत्री और मेयर समस्याग्रस्त इलाके का निरीक्षण करेंगे. सभी विभागों के अफसरों की संडे की छुट्टी कैंसिल कर दी गई है. इन सभी अफसरों को ग्राउंड पर उतरने के निर्देश दिये हैं.
41 साल पहले 24 घंटे में हुई थी 169.9 मिमी बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ और मानसूनी हवाओं के कारण उत्तर पश्चिम भारत में भारी बारिश हो रही है, जिसमें दिल्ली भी शामिल है. यहां मौसम की पहली भारी बारिश रिकॉर्ड की गई है. 41 साल बाद ऐसी बारिश हुई है. IMD का कहना है कि दिल्ली के मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला ने रविवार सुबह 8:30 बजे तक 24 घंटे में 153 मिमी बारिश दर्ज की है. इससे पहले 25 जुलाई 1982 को 24 घंटे में 169.9 मिमी बारिश दर्ज की गई थी.
1958 में एक दिन में हुई थी रिकॉर्ड बारिश

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










