
दिल्ली में बनेगी यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी की रणनीति, सांसदों को सौंपा जाएगा दायित्व
ABP News
बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तर प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव, प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल और प्रभारी राधामोहन सिंह भी मौजूद रहेंगे.
UP Assembly Election 2022: आज दिल्ली में बीजेपी की मंथन बैठक रात आठ बजे शुरू होगी. बैठक में उत्तर प्रदेश से बीजेपी सांसद शामिल होंगे. ये बैठक दो दिन की है यानि आज (बुधवार) और कल (गुरुवार) को भी होगी. आज बृज, पश्चिम और कानपुर क्षेत्र की बैठक है. वहीं कल अवध, काशी और गोरखपुर क्षेत्र की बैठक होगी. इस बैठक को बड़ा इसलिए भी बताया जा रहा है क्योंकि इसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तर प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव, प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल और प्रभारी राधामोहन सिंह भी मौजूद रहेंगे. वहीं बीजेपी की इस बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल हो सकते हैं.More Related News

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












